Shani Sade Sati 2025: शनि की साढ़ेसाती में भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना घर में आ सकती है कंगाली
Shani Gochar 2025: जब आपकी कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो, तब उनका दृष्टिकोण कुछ अधिक गहराई से परखने वाला हो जाता है और अगर आपने इसमें गलती कर दी, तो परिणाम बेहद कठिन हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वो 5 अहम गलतियां, जो इस समय पर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है। साथ ही वह न्याय के देवता नाम से भी लोकप्रिय हैं। कहा जाता है कि जिस पर शनि देव की कृपा होती है वह राजा बन जाता है। हालांकि, शनिदेव का प्रकोप भी जिस पर पड़ता है वह व्यक्ति पूरी तरह से कंगाल हो जाता है और उसे धनहानि और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब आपकी कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो, तब उनका दृष्टिकोण कुछ अधिक गहराई से परखने वाला हो जाता है और अगर आपने इसमें गलती कर दी, तो परिणाम बेहद कठिन हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां, जो इस समय पर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
1. बुजुर्गों और जरूरतमंदों का अपमान नहीं करना चाहिए
शनि देव विनम्रता और करुणा के रक्षक हैं। अगर कोई व्यक्ति बुजुर्गों, गरीबों या सेवकों का अपमान करता है, तो शनि उसे जीवन के हर क्षेत्र में अस्थिरता का अनुभव करा सकते हैं। इसलिए, यह समय सेवा भाव को अपनाने का है।
2. झूठ, फरेब और धोखा नहीं देना चाहिए
सच और ईमानदारी इस समय आपके सबसे बड़े रक्षक होते हैं। झूठ बोलना, किसी को धोखा देना या छल करना। ये कर्म आपको शनि की नजर में अपराधी बना सकते हैं। इससे न केवल रिश्तों में दरार आती है, बल्कि किस्मत भी साथ छोड़ने लगती है।
3. नशा और मांसाहार से दूरी बनाए रखें
शनि संयम और सात्विकता को पसंद करते हैं। शराब, मांसाहार और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना इस समय काफी आवश्यक है। इनसे शरीर, मन और भाग्य शामिल है। यह तीनों ही प्रभावित होते हैं। इसलिए आप इन सब से दूरी बना कर रखें।
4. शनि प्रिय वस्तुओं का दान करना होता है सही
काले तिल, लोहा, काले वस्त्र और सरसों का तेल, ये वो चीजें हैं, जिन्हें दान करने से शनि का कोप शांत होता है। यदि आप इनका दान नहीं करते, तो आप उनके आशीर्वाद से वंचित रह सकते हैं। दान न केवल नकारात्मक ऊर्जा को हटाता है, बल्कि सौभाग्य को भी आमंत्रित करता है।
5. अपने कर्मों में लापरवाही न करें
यह समय आत्मविश्लेषण और कर्म-शुद्धि का है। अगर आप आलसी बन जाएं, काम टालते रहें या अपने कार्यों के प्रति लापरवाह हो जाएं, तो शनि देव तुरंत आपको सबक सिखा सकते हैं। हर छोटा कर्म अब मायने रखता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।