{"_id":"5c3061d7bdec2257114a9a67","slug":"shani-amavasya-2019-shani-impact-of-these-rashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि अमावस्या 2019: इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, उपायों से कम होगी परेशानियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शनि अमावस्या 2019: इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर, उपायों से कम होगी परेशानियां
Sat, 05 Jan 2019 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 05 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
शनि अमावस्या 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 जनवरी 2019 को शनि अमावस्या का दिन है। ज्योतिष में शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनिवार और अमावस्या के शुभ योग के चलते इस दिन जिस किसी भी जातक की कुंडली में शनि से संबंधित दोष है आज के दिन किए गए कुछ उपायों से उन दोषों का असर कम हो जाता है और परेशानियां कम होने लगती है।
विज्ञापन
ज्योतिष गणना के अनुसार, वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर 24 जनवरी 2020 तक शनि की साढ़ेसाती चलेगी तो वहीं शनि की ढैय्या वृष और कन्या राशि पर रहेगी। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरा कर्म करने वालों कष्ट देते हैं, ऐसे में इन 5 राशियों को गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए। शास्त्रों और पुराणों में शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि अमावस्या का दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या है शनिदेव की पूजा और उपाय से इनकी परेशानियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
इन उपायों से दूर होगी परेशानियां
- शनिवार और अमावस्या के दिन तांबे के पात्र में जल में तिल मिलाकर उसे शनिदेव और पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
- शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन तेल और लोहे की बनी चीजों को मंदिर में जाकर दान करें। इससे शनि से संबंधित तमाम तरह की परेशानियां खत्म हो जाती है।
- शनिदेव की पूजा के समय ऊं शं शनैश्चराय नमः या फिर प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र बोलें।