फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month

Sawan Calendar 2023: भोलेभंडारी का प्रिय महीना सावन आज से आरंभ, शिव आराधना के इस महीने में है बहुत कुछ खास

Tue, 04 Jul 2023 06:13 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 06:13 AM IST
विज्ञापन
Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023: श्रावण मास में शिव पूजा विशेष रूप से फलदाई है। भोले भंडारी थोड़ी सी भक्ति करने से जल्दी ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2023: आज से श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा। अधिकमास के कारण सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। 19 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं सावन के महीने से जुड़ी खास-खास बातें...

विज्ञापन

Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन 2023- इस बार सावन का महीना क्यों रहेगा खास
सावन 2023 सावन का महीना क्यों रहेगा खास?
सावन महीने की शुरुआत 04 जुलाई 2023 से
सावन महीने का समापन 31 अगस्त 2023 
सावन में शिव उपासना 58 दिनों तक
सावन शुभ संयोग 19 वर्षों बाद 2 महीने का सावन
सावन दो महीने का क्यों अधिकमास के कारण
अधिकमास कब से 18 जुलाई से 16 अगस्त तक 
सावन सोमवार  इस वर्ष सावन में 8 सोमवार होंगे
मंगला गौरी व्रत इस बार सावन में 9 मंगला गौरी व्रत होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार 2023- इस सावन में कितने सावन सोमवार व्रत 
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त
विज्ञापन

Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने में व्रत-त्योहार
4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ
6 जुलाई, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत 
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
17 जुलाई, रविवार श्रावण अमावस्या
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई,रविवार प्रदोष व्रत
 
1 अगस्त, मंगलवार पूर्णिमा व्रत 
4 अगस्त, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त, शनिवार परम एकादशी
13 अगस्त, रविवार प्रदोष व्रत
14 अगस्त, सोमवार मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त, बुधवार अमावस्या
17 अगस्त, गुरुवार सिंह संक्रांति
19 अगस्त, शनिवार हरियाली तीज
21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
27 अगस्त, रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त, सोमवार प्रदोष व्रत
29 अगस्त, मंगलवार ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त, बुधवार रक्षा बंधन
31 अगस्त, गुरुवार श्रावण पूर्णिमा 

Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन महीना का इतना महत्व क्यों?
सावन 2023 सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है
सावन 2023 सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना होती है
सावन 2023 सावन में सोमवार का व्रत रखा जाता है
सावन 2023 सावन के महीने में भोलेनाथ को बेलपत्र और जल चढ़ाना फलदायी
सावन 2023 सावन माह में भोलेनाथ के मंत्रो का जाप से पूरी होती हर मनोकामनाएं

Sawan Month 2023 Start Date Significance And Full Details of Sawan Holy Month
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की 10 प्रिय चीजें और इसके लाभ
गंगाजल शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है।
केसर शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है।
गन्ने का रस आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक 
इत्र मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक
दूध दूध चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
दही शिवलिंग पर दही से कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं।
घी अच्छी सेहत के लिए सावन के महीने में करें घी से भोलेनाथ का अभिषेक
चंदन सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं
शहद समाज में मान-सम्मान के लिए शहद से करें शिललिंग का अभिषेक
भांग कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed