फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sawan 2022 Second Somwar Date Shubh Yog Importance And Puja Vidhi

Sawan 2022 Second Monday: सावन के दूसरे सोमवार पर बना प्रदोष व्रत के साथ तीन शुभ संयोग

Fri, 22 Jul 2022 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 22 Jul 2022 04:59 PM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर दूसरा शुभ संयोग यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है जो सूर्योदय से मध्यरात्रि तक रहेगा। यानी इस अवधि में आप कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो आपको उसका शुभ फल प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Sawan 2022 Second Somwar Date Shubh Yog Importance And Puja Vidhi
सावन का दूसरा सोमवार व्रत 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2022 Second Somwar Date : सावन महीने का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को है।इस दिन प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार,प्रदोष व्रत भी भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि के साथ धुव्र योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्यों का फल शीघ्र मिलता है। इस योग में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव व माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सावन के दूसरे सोमवार को संध्या काल में त्रयोदशी लग जाने से इस दिन सोम प्रदोष व्रत हो गया है।

विज्ञापन


Koo App

जहां शिव का वास है वो स्थान स्वर्ग से भी ख़ास है !! #हर_हर_महादेव

View attached media content

- Mohit Gupta (@MohitGuptaBTI) 22 July 2022

विज्ञापन


प्रदोष व्रत भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किया जाता है। इनमें भी कृष्ण पक्ष का प्रदोष विशेष महत्व रखता है। सोमवार के साथ प्रदोष व्रत होने से सावन का दूसरा सोमवार शिव भक्तों के लिए शिव की खास कृपा लेकर आया है। कहते हैं इस शुभ संयोग में शिवजी का अभिषेक सभी मनोरथों खास तौर पर संतान सुख की इच्छा रखने वालों के लिए काफी फलदायी होता है। साथ ही जो लोग सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का भी लाभ लेना चाहते हैं उन्हें संध्या के समय सूर्यास्त से पहले भगवान शिव का पंचामृत यानी दूध,घी,गंगाजल,शहद और दही से अभिषेक करना चाहिए। यदि परिवार में स्वास्थ्य समस्याओं चल रही हैं तो दूध और गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। शिव पुराण के अनुसार यह अभिषेक भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है उनको दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


र्वार्थ सिद्धि योग में सावन का दूसरा सोमवार
सावन के दूसरे सोमवार पर दूसरा शुभ संयोग यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है जो सूर्योदय से मध्यरात्रि तक रहेगा। यानी इस अवधि में आप कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो आपको उसका शुभ फल प्राप्त होगा। आप अपनी मनोकामना के साथ भगवान शिव की पूजा करेंगे तो शिवजी भी आपकी जरूर सुनेंगे।

सावन सोमवार पर अमृत सिद्धि योग
तीसरा उत्तम संयोग यह है कि इस दिन अमृत सिद्धि योग भी बना है। इस योग में गंगा स्नान, शिवजी और विष्णुजी की पूजा अमृत के समान फलदायी होती है। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। इस शुभ योग के बारे में कहा गया है कि इस योग में जो पुण्यदायक काम हैं उन्हें करने से अमृत तुल्य लाभ मिलता है। इसलिए इस योग में दान, योग, ध्यान, मंत्र सिद्धि का प्रयास करना चाहिए। यह शुभ योग भी सूर्योदय से मध्यरात्रि  तक रहेगा।


Koo App

श्री सोमनाथ महादेव मंदिर, प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) दिनांकः 22 जुलाई 2022, आषाढ कृष्ण नवमी - शुक्रवार प्रातः शृंगार

View attached media content

- SomnathTempleOfficial (@SomnathTempleOfficial) 22 July 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed