फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Saptahik Mesh Rashifal 02-08 Jan 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (02-08 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Jan 2023 12:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 12:49 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में पूरा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि इसी से आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 02-08 Jan 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में पूरा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि इसी से आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। हालांकि इस पूरे सप्ताह सौभाग्य का साथ बना रहेगा लेकिन स्वयं के द्वारा की जाने वाली मेहनत और प्रयास का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको इस सलाह का भी ख्याल रखना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। इस दौरान घर और बार हर जगह आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। जिनकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्य को समय से करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को दरकिनार कर दें तो इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में लाल फूल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed