फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sankashti Chaturthi 2024 date Shubh Muhurat and Upay to please lord ganesha

Sankashti Chaturthi 2024 Upay: फाल्गुन मास की संकष्टी चतुर्थी पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे गणपति बप्पा

Wed, 28 Feb 2024 09:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

Sankashti Chaturthi 2024 Upay: भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। कहा जाता है विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। विधि-विधान से संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2024 date Shubh Muhurat and Upay to please lord ganesha
फाल्गुन मास की संकष्टी चतुर्थी पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sankashti Chaturthi 2024 Upay: 28 फरवरी को फाल्गुन माह की संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी के दिन लोग व्रत रखते हैं। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि के लिए भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। कहा जाता है विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। विधि-विधान से संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के उपायों के बारे में...

विज्ञापन


Sankashti Chaturthi 2024: कब है फाल्गुन मास की संकष्टी चतुर्थी? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


इस उपाय से सभी बाधाएं होंगी दूर
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखकर इसकी पूजा करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धन-दौलत में वृद्धि के लिए
संकष्टी चतुर्थी के दिन एक लाल रंग का कपड़ा लेकर इसमें श्रीयंत्र और उसके बीच में सुपारी रख दें। फिर गणेश जी की पूजा करें। पूजा के बाद लाल कपड़े में रखे इस श्रीयंत्र और सुपारी को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।


चंद्रदेव को दें अर्घ्य
संकष्टी चतुर्थी के दिन शाम के समय चंद्रोदय होने पर लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल चन्दन, कुश, पुष्प, अक्षत आदि डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे प्रसन्न होकर चंद्रदेव आपके परिवार की कुशलता का आशीर्वाद देंगे।

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, महादेव हर मनोकामना करेंगे पूरी

इस मंत्र का करें जाप
संकष्टी चतुर्थी के दिन विद्यार्थी 'ॐ गं गणपतये नमः' का 108 बार जप करें। ऐसा करके आप प्रखर बुद्धि, उच्च शिक्षा और गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed