फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Remedies to Please Lord Hanuman Blessings Hanuman Ji KI Kripa Kaise Paye Upay

Lord Hanuman: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए ये पांच उपाय होते हैं बहुत कारगर, जल्द मिलता है आशीर्वाद

Mon, 03 Mar 2025 02:21 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Mar 2025 02:21 PM IST
सार

हनुमानजी को प्रसन्न करने और हर तरह के कष्टों के निवारण के लिए कई तरह के उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। इन उपायों को करने से हनुमानजी की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति रहती है।

विज्ञापन
Remedies to Please Lord Hanuman Blessings Hanuman Ji KI Kripa Kaise Paye Upay
हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में प्रभु श्रीराम के सबसे बड़े भक्त बजरंगबली सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले और यह अपने भक्तों की हर तरह की परेशानियों का निवारण करे वाले देवता हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी कलयुग के जाग्रत और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार हैं। हनुमानजी की भक्ति से व्यक्ति को मन की शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है।। जो लोग हनुमानजी की नियमित रूप से पूजा करते हैं उनके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। हनुमानजी को प्रसन्न करने और हर तरह के कष्टों के निवारण के लिए कई तरह के उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। इन उपायों को करने से हनुमानजी की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति रहती है। आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय सबसे ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं। 

विज्ञापन


सिंदूर के उपाय 
हनुमान जी को सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है। जो भक्त नियमित रूप से हनुमान जी पूजा-आराधना के बाद उन्हें सिंदूर अर्पित करता है उसकी हर एक मनोकामना पूरी होती है। हनुमान जी विशेष कृपा और जीवन से बाधाओं को दूर करने के लिए हर  मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर चढ़ाएं। साथ ही, "ॐ हनुमते नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। 

विज्ञापन

Phalgun Purnima: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

लौंग के उपाय से करें हनुमान जी को प्रसन्न
हनुमान जी को लौंग का भोग अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग हनुमान जी को लौंग अर्पित करते हैं उनके जीवन में आने वाले हर तरह के संकट फौरन ही टल जाते हैं। लौंग के उपाय करने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

Holi 2025: कब है होलिका दहन? जानें इस दिन भद्रा की स्थिति

पान हनुमान जी को अतिप्रिय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को पान अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पान के पत्ते को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार के दिन हनुमानजी को पान का बीरा अवश्य चढ़ाना चाहिए।

सिंदूर और चमेली के तेल करें अर्पित
हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए हासिल करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल जरूर अर्पित करना चाहिए। 

Holashtak 2025: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

हवन से ऐसे करें हनुमान जी को प्रसन्न
अगर जीवन में बार-बार असफलता मिल रही है और मन में नकारात्मकता हावी हो रही है तो मंगलवार को हनुमान जी की प्रतिमा के सामने लौंग और कपूर जलाकर आरती करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed