फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Raviwar Ke Upay Suryadev puja niyam Sunday Remedies for Surya Dev Blessings to Remove all Bad Luck in life

Sunday Remedies: रविवार को सूर्यदेव की कृपा पाने के उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य और मिलेगी प्रतिष्ठा

Sun, 16 Mar 2025 11:40 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने से भाग्य में कई गुने की वृद्धि होती है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-शांति, यश-कीर्ति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Raviwar Ke Upay Suryadev puja niyam Sunday Remedies for Surya Dev Blessings to Remove all Bad Luck in life
सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रों के अनुसार रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले भगवान सूर्यदेव की उपासना के लिए सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। सभी नौ ग्रहों में सूर्यदेव को राजा का दर्जा हासिल है। सूर्यदेव समस्त ऊर्जा के केंद्र बिंदु हैं और आत्मा के कारक हैं। नियमित रूप से भगवान सूर्य की पूजा-आराधना करने पर कुंडली में सूर्य समेत अन्य ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने से भाग्य में कई गुने की वृद्धि होती है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-शांति, यश-कीर्ति और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य उपासना करने से क्या-क्या लाभ मिलता है। 
विज्ञापन


आरोग्यता और धन वृद्दि के लिए 
शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन विशेष रूप से सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर प्रणाम करने से आयु में वृद्धि, आरोग्यता, धन वृद्दि, पुत्र प्राप्ति, तेज, वीर्य, यश, वैभव और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह स्नान करके उगते हुए सूर्यदेव को जल देने के लिए तांबे के पात्र में जल, अक्षत, लाल पुष्प, लाल चंदन और कुश डाल सूर्यदेव की तरफ मुख करके और सूर्य मंत्रों का जाप करते हुए जल अर्पित करें और लाल पुष्प अर्पित करें। इस जीवन में आरोग्यता और धन की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए
सूर्यदेव की उपासना के लिए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस स्तोत्र की रचना अगस्त्य मुनि ने भगवान राम को युद्ध में रावण पर विजय के लिए की थी। रविवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक कष्ट, हृदय रोग, तनाव, शत्रु कष्ट और असफलताओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूर्य पहुंचे गुरु की राशि में, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनने से इन राशियों का होगा भाग्योदय


यश प्राप्ति के लिए
शास्त्रों के अनुसार नियमित रूप से हर दिन और विशेष कर रविवार के दिन सूर्य का व्रत करने से काया निरोगी तो होती ही है, साथ ही अशुभ फल भी शुभ फल में बदल जाते हैं। अगर इस दिन व्रत कथा सुनी जाए तो इससे मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही मान-सम्मान, धन-यश तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति भी होती है।

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


दोषों को दूर करने के लिए
सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इन चीजों में से किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। इससे कुंडली में सूर्य के दोष दूर हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed