फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   RAVIVAR VRAT PUJA VIDHI Surya Dev Aarti Lyrics in hindi

Surya Dev Aarti Lyrics: रविवार को जरूर करें सूर्य देव की आरती, हर मनोकामना होगी पूरी

Sun, 11 Sep 2022 09:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 11 Sep 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
RAVIVAR VRAT PUJA VIDHI Surya Dev Aarti Lyrics in hindi
रविवार को जरूर करें सूर्य देव की आरती - फोटो : iStock

Surya Dev Aarti Lyrics: हिंदू धर्म में सूर्य देव को प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है। वैदिक काल से सूर्य भगवान की पूजा चली आ रही है। रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि जो भी जातक सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा उपासना करता है, उसकी सभी इच्छाएं अवश्य पूरी होती हैं। सूर्य देव ही एक मात्र ऐसे देवता हैं, जिनके हम हर दिन साक्षात दर्शन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है, उसे समाज में खूब मान सम्मान प्राप्त होता है। रविवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करना और व्रत करना बेहद शुभ माना जाता है। नियमित रूप से सूर्य देव को जल देने से व्यक्ति का नाम सूर्य की तरह चमकता है। इसके अलावा रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा के बाद आरती का विशेष महत्व होता है। रविवार के दिन सूर्य देव की ये आरती अवश्य करें... 

विज्ञापन

सूर्य देव आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed