फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ram-mandir-inaugration-schedule-15-to-22-january-2024-ram-lala-pran-pratishth time

Ram Mandir: यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल, 15 से 22 जनवरी के कार्यक्रम की लिस्ट तैयार

Fri, 19 Jan 2024 12:33 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Jan 2024 12:33 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। 

विज्ञापन
ram-mandir-inaugration-schedule-15-to-22-january-2024-ram-lala-pran-pratishth time
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। बता दें, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लगातार भक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। साथ ही अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। वहीं रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का समय सबसे अहम होगा। यही नहीं मंदिर से जुड़े सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार संपन्न किया जाएगा। आइए राम मंदिर के कार्यक्रम के पूरे शेड्यूल को विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर में 15 से 22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल
 

15 जनवरी 2024: 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इस खास दिन पर रामलला के विग्रह यानी श्री राम के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
 

16 जनवरी 2024: इस शुभ दिन पर रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान शुरू होगा।
 

17 जनवरी 2024: इस खास दिन पर रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा।
 

18 जनवरी 2024: इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी। साथ ही मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन, गणेश पूजन,  वरुण पूजन, विघ्नहर्ता और मार्तिका पूजन होगा।
 

19 जनवरी 2024: इस शुभ दिन पर राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम होगा।
 

20 जनवरी 2024:  इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से 'जिन्हें अलग-अलग नदियों के जल से इकट्ठा किया गया है' उनसे पवित्र किया जाएगा।
 

21 जनवरी 2024:  इस तिथि को यज्ञ विधि में विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा। ये बहुत ही खास होगा।
 

22 जनवरी 2024: इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी। साथ ही इस दिन पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े 10 बड़े सवालों के जवाब, यहां जानें कितना भव्य होगा रामलला का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed