फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   puja-samagri-upay-in hindi festivals ke bad puja-samagri ka kya karna chahiye

Puja Samagri: यहां जानिए त्योहारों में की गई पूजा के बाद बची हुई सामग्री का क्या करना है

Mon, 20 Nov 2023 02:59 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 20 Nov 2023 02:59 PM IST
सार

Puja Samagri: हाल ही में करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा का महापर्व मनाया गया है। पूरे भारत में इन त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 

विज्ञापन
puja-samagri-upay-in hindi festivals ke bad puja-samagri ka kya karna chahiye
Puja Samagri - फोटो : iStock

विस्तार

Puja Samagri: हाल ही में करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा का महापर्व मनाया गया है। पूरे भारत में इन त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी लोगों ने विधि-विधान से पूजा करते हुए भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान घरों में पूजा पाठ का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए कई प्रकार की पूजा सामग्री को भी एकत्रित करते हैं। कुछ लोग त्योहारों के बाद पूजा के सामान को फेंकने की भूल कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है।

विज्ञापन


माना जाता है कि पूजा की सामग्रियों को फेंकने से कुछ अपशगुन होने की आशंका होती हैं। ऐसे में पूजा के बाद पूजन सामग्री को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो अन्य तरीकों से भी सामग्री को रखा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पूजा के बाद सामग्री का क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

कुमकुम
पूजा के दौरान कुमकुम लगया जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि पूजा के बाद आपके पास कुमकुम बच गया हैं तो सुहागिन महिलाएं इसे अपनी मांग में भी भर सकती है। यह अखंड सौभाग्य का प्रतीक है।

फूल माला
त्योहार ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी घर में फूल माला भगवान को चढ़ाई जाती है। ऐसे में पूजा के बाद आप फूल माला को खोलकर इसके फूलों को बगीचे में डाल दें। इससे यह नए पौधों के साथ ऊग सकते हैं।

माता की चुनरी
आमतौर पर पूजा के दौरान माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाती हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। अगर आपके पास माता की चुनरी हैं, तो आप इसे घर की अलमारी में रख सकते हैं। यदि चुनरी बड़ी हैं तो आप इसे किसी पूजा के कार्यक्रम में मां के आशीर्वाद के रूप में ओढ़ सकती है।

सुपारी
पूजा के दौरान सुपारी का उपयोग किया जाता है। इसे बहुत लाभकारी माना जाता है। पूजा के बाद आप सुपारी को एक लाल कपड़े में बांधकर एक सुरक्षित जगह पर रख सकती हैं।

नारियल
हिंदू धर्म में पूजा में नारियल को रखा जाना शुभ होता है। इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। यदि नारियल प्रसाद के तौर पर चढ़ाने वाला नहीं है इसे जल में प्रवाहित कर देना ही उचित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed