फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Parthiv Shivling Puja in Sawan Benefits Get Desired Results With Simple Worship Know Rituals

Sawan Shivling Puja 2025: सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा, सरल साधना से मिलेगा मनचाहा फल

Sun, 13 Jul 2025 06:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

सावन माह में यह पूजा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बल प्रदान करती है। यह एक ऐसा साधन है जिससे साधक भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकता है।

विज्ञापन
Parthiv Shivling Puja in Sawan Benefits Get Desired Results With Simple Worship Know Rituals
पार्थिव शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सनातन परंपरा में भगवान शिव की पूजा के अनेक रूप वर्णित हैं, जिनमें से पार्थिव शिवलिंग की पूजा को सर्वोच्च माना गया है। सावन माह में यह पूजा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बल प्रदान करती है। यह एक ऐसा साधन है जिससे साधक भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकता है।
विज्ञापन


पार्थिव शिवलिंग पूजा का पौराणिक आधार
शास्त्रों और पुराणों में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का उल्लेख अनेक प्रसंगों में मिलता है। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व भगवान शिव की पार्थिव पूजा की थी। कलियुग में कूष्माण्ड ऋषि के पुत्र मंडप ने सबसे पहले पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर शिव उपासना की, जिसके बाद यह परंपरा जन-जन में प्रचलित हो गई। लिंग पुराण के अनुसार, शनिदेव ने भी काशी में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना की थी जिससे उन्हें अपने पिता सूर्यदेव से अधिक बल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


पार्थिव शिवलिंग की पूजा से मिलने वाले फल
लिंग पुराण और शिवपुराण में वर्णित है कि जो भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक पार्थिव शिवलिंग की पूजा करता है, उसे जीवन में सुख, शांति, यश और धन की प्राप्ति होती है। पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष मार्ग सुलभ होता है। जिन दंपतियों को संतान सुख नहीं मिल रहा हो, उन्हें सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। इसी प्रकार, जिन कन्याओं का विवाह विलंब से हो रहा हो, वे यह पूजा करके योग्य जीवनसाथी प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस पूजन से अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखे तो क्या करें? जानिए ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इसका अर्थ

पार्थिव शिवलिंग निर्माण की विधि
पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए किसी नदी, तालाब या तीर्थ स्थान की शुद्ध मिट्टी लें। उसमें गंगाजल, पंचामृत, गोमय (गाय का गोबर) और भस्म मिलाकर गूंथ लें। यदि संभव हो तो गंगा नदी की मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके शिवलिंग का निर्माण करें। ध्यान रहे कि शिवलिंग की ऊँचाई 12 अंगुल (लगभग 9 इंच) से अधिक न हो।


पूजा की विधि और सामग्री
शिवलिंग को पहले गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। फिर पंचामृत से अभिषेक करें, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर सम्मिलित हो। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक, सफेद पुष्प आदि अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। अंत में चंदन से तिलक करें और नैवेद्य अर्पित करें।

First Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर करें इस विधि से पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

सावन में पार्थिव पूजन का विशेष प्रभाव
श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह में पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह साधना सरल होते हुए भी अत्यंत प्रभावशाली मानी गई है, जिससे साधक को लौकिक और पारलौकिक दोनों प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed