फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Offer These Things On Shivling According To Days All Wishes Will Be Fulfilled News in Hindi

शिवलिंग पर वार के हिसाब से चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह देंगे शुभ फल

Mon, 24 Jun 2024 11:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

ग्रहों के अनुकूल होने से जीवन में शांति, उन्नति और सकारात्मकता बनी रहती है वहीं कुंडली में इन ग्रहों की चाल योग या दोष (नकारात्मक प्रभाव) बनाती है।

विज्ञापन
Offer These Things On Shivling According To Days All Wishes Will Be Fulfilled News in Hindi
सोमवार का संबंध चन्द्रमा से होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, चावल और श्वेत पुष्प चढ़ाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली के सभी 9 ग्रह जीवन को प्रभावित करते हैं अर्थात विवाह, करियर, संतान, मकान, स्वास्थ्य और वित्त आदि। ग्रहों के अनुकूल होने से जीवन में शांति, उन्नति और सकारात्मकता बनी रहती है वहीं कुंडली में इन ग्रहों की चाल योग या दोष (नकारात्मक प्रभाव) बनाती है। इन नव ग्रह दोषों के कारण, लोगों को अपने जीवन में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इन ग्रहों के अशुभ दोष या अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए, हम नव ग्रह पूजा करते हैं और उनकी शांति भी करवाते हैं। लेकिन भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा करने से सभी ग्रह शांत होकर शुभ फल देने लगते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं 
सोमवार - सोमवार का संबंध चन्द्रमा से होता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, चावल और श्वेत पुष्प चढ़ाएं। ये चीजें चढ़ाने से चंद्रमा मजबूत होता है और शिव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार - इस ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगलवार को शिवलिंग पर शहद या पंचामृत चढ़ाएं। इससे सभी कार्य सिद्ध होंगे और मंगल देव की कृपा आपके जीवन में बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार - इस ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और दूर्वा अर्पण करना चाहिए। कुंडली में बुध ग्रह की मजबूत स्थिति से आपको सामाजिक मान सम्मान मिलता है और व्यापार अच्छा चलता है।

गुरूवार - ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य और धन का कारक माना जाता है। गुरूवार को शिवलिंग पर गन्ने का रस, पीले पुष्प या चने की दाल अर्पित करने से जीवन खुशियां आती हैं। शिवजी प्रसन्न होते हैं और बृहस्पति देव की कृपा मिलती है।

Sawan 2024: 29 दिनों तक चलेगा सावन का महीना, होंगे कुल पांच सावन सोमवार, जानिए शुभ तिथियां

शुक्रवार- शुक्रदेव आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं। इस दिन शिवलिंग पर गुलाब जल, सफ़ेद चंदन का जल, सफ़ेद सुगन्धित पुष्प, इत्र या दही-बूरा अर्पित करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।



शनिवार - शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। यह कर्म के अनुसार जातक को फल देते हैं। शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल या काला उढ़द चढ़ाने से शनि देव के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

रविवार - रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। इस ग्रह की कृपा और शुभ फल पाने के लिए आप शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप करें, तिलक लगाएं या जल में लाल चंदन मिलकर अभिषेक करें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

Sawan 2024: कब है सावन का पहला सोमवार, जानिए पूजा विधि आरती और मंत्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed