फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   New year 2022 chanting of these lakshmi mantras on the first day of new year gives you prosperity

New Year 2022: साल के पहले दिन करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, साल भर मिलेगा धनलाभ

Sat, 01 Jan 2022 03:09 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 03:09 PM IST
सार

New Year 2022: हम साल 2022 में प्रवेश कर चुके हैं। नया साल आने की खुशी और उमंग देखते ही बनती है। साल 2022 में तरक्की पाने और घर परिवार में सुख समृद्धि बरकरार रहे, इसके लिए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। साल के प्रथम दिन यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो गईं तो पूरे साल आप पर धनवर्षा बनी रहेगी।

विज्ञापन
New year 2022 chanting of these lakshmi mantras on the first day of new year gives you prosperity
लक्ष्मी मंत्र 2022 - फोटो : istock

विस्तार

आज हम साल 2022 में प्रवेश कर चुके हैं। नए साल की खुशी और उमंग देखते ही बनती है। सभी के मन में बस एक यही कामना रहती है कि आने वाला साल सबके लिए मंगलमय कैसे रहे। साल 2022 में तरक्की पाने और घर परिवार में सुख समृद्धि बरकरार रहे, इसके लिए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। साल के प्रथम दिन यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो गईं तो पूरे साल आप पर धनवर्षा बनी रहेगी। आइए आपको उन मंत्रों के बारे में बताते हैं जिनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको पूरे साल धनलाभ देंगी। 

विज्ञापन


महालक्ष्मी मंत्र
महालक्ष्मी मंत्र से मां लक्ष्मी से हम यह कामना करते हैं कि वह हमारे दरिद्रय और दुखों को दूर करे और हम पर अपनी कृपा बनाए रखें। मंत्र इस प्रकार है- 
“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥”
यह मंत्र ऋण मुक्ति के लिए बहुत कारगर है। यदि इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माल से प्रत्येक दिन किया जाए तो मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। 

ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र
ज्येष्ठा लक्ष्मी मंत्र से हम मां लक्ष्मी से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की प्रार्थना करते हैं। मंत्र इस प्रकार है- 
“ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:”
जो भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ इस मंत्र का सवा लाख बार जप करता है तो यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र के जाप के बाद व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती। 
विज्ञापन


लक्ष्मी गायत्री मंत्र
लक्ष्मी गायत्री मंत्र में हम प्रार्थना करते हैं कि मां लक्ष्मी हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। मंत्र इस प्रकार है- 
“ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥”
इस मंत्र का निरंतर जाप जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है। यह मंत्र यश और भौतिक सुखों की भी प्राप्ति कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed