फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Never Donate These 5 Things After Sunset Surya Ast Ke Baad Daan Na krein Ye Cheezien

Astro Tips: सूर्यास्त के बाद इन पांच चीजों का दान भूलकर भी न करें, घर से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Thu, 26 Jun 2025 05:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 26 Jun 2025 05:36 AM IST
सार

Astro Tips: शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दान करना या फिर किसी को कुछ चीजें देना शुभ नहीं माना जाता है। जो लोग शाम के समय जाने या अनजाने में ऐसा कार्य करते हैं उनको जीवन में आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Never Donate These 5 Things After Sunset Surya Ast Ke Baad Daan Na krein Ye Cheezien
सू्र्यास्त के बाद दान देना वर्जित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Astro Tips: सनातन धर्म में दैनिक जीवन से संबंधित कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशियां, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। हिंदू धर्म में दान करना एक बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से जहां एक तरफ पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं हमेशा भगवान की कृपा मिलती है। शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ करने और दान देने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन दान के लिए कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो इसका पूरा लाभ आपको नहीं मिल पाता है। शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दान करना या फिर किसी को कुछ चीजें देना शुभ नहीं माना जाता है। जो लोग शाम के समय जाने या अनजाने में ऐसा कार्य करते हैं उनको जीवन में आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


सूर्यास्त के बाद दान देना वर्जित
शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के समय सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ने लगता है। शाम होने के साथ ही हमारे आसपास नकारात्मक शक्तियों का साया ज्यादा रहता है, ऐसे में अगर सूर्यास्त के बाद किसी को दान दिया जाता है तो इसका प्रभाव उतना नहीं मिलता जितना सुबह के समय होता है। इससे उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं सूर्यास्त के बाद दान देने से धन में कमी आती है और घर में कलह और मानसिक परेशानियों में इजाफा होने लगता है। इस कारण से सूर्यास्त में दान करना वर्जित होता है। 
विज्ञापन


सूर्यास्त के बाद नमक का दान वर्जित
शास्त्रों में नमक से जुड़े कई तरह के उपायों का जिक्र होता है। लेकिन शाम के समय यानी सूर्यास्त के बाद किसी को नमक देना अशुभ माना जाता है। जो लोग शाम के समय किसी को नमक देते हैं उनके घर को तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। उन्नति के अवसरों में कमी देखने को मिलती है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद किसी न नमक दें और न ही किसी से नमक मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Surya Arghya: सूर्य देव को जल चढ़ाने से मिलते हैं ये विशेष लाभ, जानें अर्घ्य देने के नियम

सुई का दान करना वर्जित
वैसे तो सूई बहुत ही कम मौके पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन शाम के समय इसे किसी को देना या फिर किसी से मांगना वर्जित होता है। इससे घर पर हमेशा धन की कमी रहती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह घर में दरिद्रता को न्योता देना जैसा है। 

शाम के समय धन का देना अशुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय माता लक्ष्मी पृथ्वीलोक पर भ्रमण करने आती हैं और यह देखती हैं किसका घर साफ और सुधरा है, वहां पर विराजमान हो जाती है। ऐसे में शाम के समय किसी को पैसे उधार देते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और यह आपकी आर्थिक तरक्की में बाधा का काम पैदा करती हैं। इस कारण से शाम के समय धन किसी को ना दें। 

Hariyali Teej 2025: जुलाई में मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें क्या है इस दिन हरा रंग पहनने का महत्व

तुलसी के पौधे से जुड़े नियम
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होता है क्योंकि तुलसी मां लक्ष्मी की स्वरूप है। ऐसे में शाम के समय न तो तुलसी के पौधे को छुना चाहिए और न ही किसी को देना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। तुलसी के सामने रोज घी का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। 

2025 Vrat Tyohar: इस बार जल्दी पड़ेंगे बड़े त्योहार, जानिए राखी-नवरात्रि और दशहरा, दिवाली की तिथियां

शाम के समय न करें दही और हल्दी का दान
हिंदू धर्म में दही और हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इनका किसी भी शुभ कार्य में होना बहुत ही जरूरी होता है। दही शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है जबकि हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में शाम के समय दही का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता हैं जिससे जीवन में सुख-समृद्धि में कमी आती है। वहीं शाम के समय हल्दी का दान करने से गुरु कमजोर होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed