फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   nautapa 2024 surya transit in rohini nakshtra significance relation between nautapa and sun what to do

Nautapa 2024: आज से नौतपा शुरू, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से पड़ती है प्रचंड गर्मी

Sat, 25 May 2024 11:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 May 2024 11:05 AM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा का प्रारंभ 25 मई से हो रहा है और समापन 2 जून को होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मई को सुबह 3:16 पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
nautapa 2024 surya transit in rohini nakshtra significance relation between nautapa and sun what to do
नौतपा 2024: नौतपा के नौ दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Nautapa 2024:  आज से नौतपा शुरू हो गया है और अब आने वाले 9 दिनों तक सूर्य का प्रकाश सबसे तेज होगा। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में नौतपा का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा का प्रारंभ 25 मई से हो रहा है और समापन 2 जून को होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मई को सुबह 3:16 पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसी  मान्यता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं उतने दिन प्रचंड गर्मी का पड़ती है साथ ही इस अवधि में सूरज धरती के और भी करीब आ जाता है, जिससे भी धरती का तापमान बढ़ जाता है। नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सबसे अधिक ताप में होना है। यानी इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक है। परंतु इस समय में ये सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं।
विज्ञापन


नौतपा में करें ये पुण्य कार्य
पेड़-पौधे लगाएं

नौतपा के नौ दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दौरान पेड़-पौधे लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पद्म, विष्णुधर्मोत्तर और स्कंद पुराण के अनुसार इस समय धार्मिक और पवित्र पेड़-पौधे जैसे तुलसी, आंवला और पीपल आदि के पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है और अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। वहीं नीम, बेल, बरगद, आम और इमली के पौधे लगाने से पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है। नौतपा के दौरान पेड़-पौधों की उचित देखभाल, उनमें जल डालने से देवता और पितृ प्रसन्न होते हैं जिससे उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।
विज्ञापन


दान करें
स्कंद पुराण के अनुसार नौतपा में गरीब और जरूरतमंदों में ऐसी चीजों का दान करें, जो गर्मी से राहत देने वाली हों।  इस समय आप अन्न, जल, सत्तू, पंखा, घड़ा, मौसमी फल, वस्त्र, छाता और जूते-चप्पलों का दान कर सकते हैं। इससे ग्रहों के अशुभ फल कम होते हैं और दान लेने वाले का आशीर्वाद आपको मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यदेव की उपासना
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि नौतपा के दौरान विधि-विधान से सूर्यदेव की उपासना करने से कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में रोज सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में जल का अर्घ्य देते हुए सूर्य को देखें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। नौतपा के दौरान जल, दही, दूध , नारियल पानी और ठंडे पदार्थों का सेवन करना चाहिए साथ ही इन वस्तुओं को दान देना चाहिए।


पशु-पक्षियों को दाना-पानी
इस दौरान पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। नौतपा के दौरान जानवरों और पक्षियों के लिए जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाले सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पशु और पक्षियों को खाना खिलाने से आपका मन शांत रहता हैं, ग्रह क्लेश दूर होते हैं एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed