फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Narak chaturdashi 2023 Hanuman Jayanti in kartik maas know puja vidhi in hindi

Hanuman Jayanti 2023: नरक चतुर्दशी के दिन है हनुमान जन्मोत्सव, संकटों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

Sat, 11 Nov 2023 07:40 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 11 Nov 2023 07:40 AM IST
सार

Hanuman Jayanti 2023: इस बार कार्तिक माह वाली हनुमान जयंती 11 नवंबर 2023, शनिवार के दिन है। इस दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा अर्चना होती है।

विज्ञापन
Narak chaturdashi 2023 Hanuman Jayanti in kartik maas know puja vidhi in hindi
Narak chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जी की भी होती है पूजा - फोटो : iStock

विस्तार

Hanuman Jayanti 2023: बचपन में सूर्य को फल समझकर खा जाने वाले महाबली हनुमान का जन्मोत्सव वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहला हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर और दूसरी कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी के दिन। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर ही नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली भी मनाई जाती है। इस बार कार्तिक माह वाली हनुमान जयंती 11 नवंबर 2023, शनिवार के दिन है। इस दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा अर्चना होती है। बड़े-बड़े पर्वत उठाने वाले, समुद्र लांघ जाने वाले और स्वयं ईश्वर का कार्य संवारने वाले संकटमोचन की पूजा करने से जीवन में कभी भी संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हनुमान जी की पूजा विधि और महत्व... 

विज्ञापन


हनुमान पूजा 2023 मुहूर्त
इस साल नरक चतुर्दशी पर हनुमान पूजा 11 नवंबर को रात में होगी। इस दिन हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक है।

विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि 

  • इस दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। 
  • फिर रात में शुभ मुहूर्त के दौरान बजरंगबली की मूर्ति या प्रतिमा को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें, जिसपर पहले से ही पीले रंग का वस्त्र बिछा हुआ हो। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बजरंगबली के समक्ष घी का दीया जलाएं।
  • जल छिड़कर कच्चा दूध, दही, घी और शहद मिलाकर बजरंगबली का अभिषेक करें। 
  • बजरंगबली को लाल या पीले रंग का कपड़ा, कलावा, फूल, धूप, अगरबत्ती और दीया आदि अर्पित करें। 
  • इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्त पूजा संपन्न कर आशीर्वाद पाने की कामना करें। 
  • इस दिन हनुमान भक्तों को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और रामायण का पाठ करना चाहिए। 


हनुमान जी की पूजा से मिलने वाले लाभ
बजरंगबली को चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है, इसलिए कहा जाता है कि हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन इनकी पूजा-आराधना से संकटों से मुक्ति और सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि जैसे ग्रह अशुभ प्रभाव डालते हैं, उन्हें हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इनकी आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधा, मरण आदि से पूर्णतः मुक्ति मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed