फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Nag panchami 2025 29 july Know what to Do and what to avoid on panchami

Nag Panchami 2025: नागपंचमी आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

Tue, 29 Jul 2025 07:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 07:00 AM IST
सार

Nag Panchami Niyam:  श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 29 जुलाई यानी आज को मनाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Nag panchami 2025 29 july Know what to Do and what to avoid on panchami
Nag Panchami - फोटो : adobe stock

विस्तार

Nag Panchami Par Kya Karein Aur Kya Na Karein: हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। यह पर्व ना केवल नाग देवता की आराधना का दिन है, बल्कि सुरक्षा, उन्नति और जीवन में शांति का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक नागों की पूजा और दूध अर्पण करने से साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

Nag Panchami 2025 Wishes: नाग पंचमी पर दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
विज्ञापन

सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व, आज यानी 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को रात 11:25 बजे से हो रही है और समापन 29 जुलाई को रात 12:47 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी आज, जानें पूजा की सही विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त
इस दिन शिव योग, रवि योग, और मंगला गौरी व्रत का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो इसे और अधिक फलदायी बनाता है। हालांकि इस शुभ दिन पर कुछ विशेष नियमों और वर्जनाओं का पालन करना आवश्यक होता है, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या नहीं।
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी आज, कालसर्प योग से मुक्ति के लिए करें ये काम

Trending Videos

Nag panchami 2025 29 july Know what to Do and what to avoid on panchami
गोबर, गेरू या मिट्टी से घर के मुख्य दरवाजे पर सांप की आकृति बनाएं। मान्यता है कि इससे घर में धन और समृद्धि आती है। - फोटो : adobe stock

नागपंचमी पर क्या करें

  • इस दिन श्रद्धा से नाग देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा करते समय मंत्रों का उच्चारण करें और पूजा सामग्री अर्पित करें।
  • गोबर, गेरू या मिट्टी से घर के मुख्य दरवाजे पर सांप की आकृति बनाएं। मान्यता है कि इससे घर में धन और समृद्धि आती है।
  • नाग देव भगवान शिव के गले की शोभा हैं। इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
  • इस दिन चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े को पूजा में शामिल करना विशेष फलदायी होता है।
  • नाग देव को दूध, फल, फूल और मिठाई  श्रद्धा से अर्पण करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भय समाप्त होता है।
  • नाग पंचमी का व्रत रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन से डर समाप्त होता है।

Nag panchami 2025 29 july Know what to Do and what to avoid on panchami
खासकर लोहे की कड़ाही या तवा आग पर न चढ़ाएं, यह वर्जित माना जाता है। - फोटो : adobe stock

नागपंचमी पर क्या न करें

  • इस दिन हरी पत्तेदार सब्जियां (साग) नहीं बनानी चाहिए, खासकर काटकर। ऐसा करना अशुभ माना गया है।
  • खासकर लोहे की कड़ाही या तवा आग पर न चढ़ाएं, यह वर्जित माना जाता है।
  • नाग पंचमी पर जमीन खोदना वर्जित है, क्योंकि इससे सांपों के बिलों को हानि पहुँच सकती है।
  • नुकीली चीजों  जैसे सुई, कील आदि का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से नाग देवता विशेष रूप से शेषनाग रुष्ट हो सकते हैं।
  • शिवलिंग या नाग देवता पर तांबे के पात्र से दूध अर्पित करने से बचना चाहिए, इसे अशुभ माना गया है।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed