फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi

Vrat Tyohar List: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, मई माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 May 2024 07:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 May 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
May Month Festivals - फोटो : अमर उजाला

May Maah ke Vrat Tyohar List: वैशाख माह की अष्टमी तिथि से मई का महीना आरंभ हो रहा है। मई का महीना न सिर्फ त्योहारों बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। मई माह की शुरुआत न सिर्फ कालाष्टमी से होता है बल्कि इसी दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा वरुथिनी एकादशी, परशुराम जयंती, सीट नवमी और अक्षय तृतीया जैसे त्योहार पद रहे हैं। 2 मई से गुरु पंचक भी आरंभ हो रहे हैं जिससे 5 दिनों तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार आइए जानते हैं मई माह में आने वाले ग्रह गोचर और व्रत त्योहार की लिस्ट। 

विज्ञापन

 

May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
May Month Festivals - फोटो : अमर उजाला
मई माह 2024 के व्रत त्योहार लिस्ट 
तिथि वार  त्योहार
01 मई 2024 बुधवार मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
04 मई 2024 शनिवार वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती
06 मई 2024 सोमवार मासिक शिवरात्रि व्रत
08 मई 202 बुधवार वैशाख अमावस्या व्रत
10 मई 2024 शुक्रवार परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत
11 मई 2024 शनिवार विनायक चतुर्थी व्रत
12 मई 2024 रविवार शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस
13 मई 2024 सोमवार स्कंद षष्ठी व्रत
14 मई 2024 मंगलवार गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति
15 मई 2024 बुधवार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती
16 मई 2024, बृहस्पतिवार सीता नवमी
19 मई 2024 रविवार मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
20 मई 2024 सोमवार मासिक प्रदोष व्रत
21 मई 2024, मंगलवार नरसिंह जयंती
23 मई 2024 गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
24 मई 2024 शुक्रवार नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ
26 मई 2024 रविवार एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत
30 मई 2024 गुरुवार मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
grah gochar - फोटो : amar ujala
मई माह के ग्रह गोचर 
तिथि  वार  ग्रह गोचर 
01 मई 2024 बुधवार  बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर
03 मई 2024 शुक्रवार  बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त
10 मई 2024 शुक्रवार  बुध का मेष राशि में गोचर
14 मई 2024 मंगलवार  सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
 
विज्ञापन

May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
May Maah ke Vrat Tyohar - फोटो : istock

व्रत त्योहार 

वैशाख अमावस्या
वैशाख मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 07 मई 2024 को सुबह 11:41 से शुरू होगी, जो अगले 08 मई 2024 को सुबह 08:51 पर समाप्त होगी।  इस तरह वैशाख अमावस्या 2 दिन रहेगी, हालांकि अधिकतर जगह 8 मई को वैशाख अमावस्या मान्य होगी।  

अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया 10 मई,शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसका समापन 11 मई के दिन सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई के दिन सुबह 5 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट के बीच है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
Vrat Tyohar - फोटो : amar ujala
बुद्ध पूर्णिमा
वैदिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि पूर्णिमा 23 मई 2024 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस साल भगवान बुद्धि की 2586 वीं जयंती मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विधान होता है। 

सीता नवमी
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 17 मई को सुबह 08 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में सीता नवमी का पर्व 16 मई को मनाया जाएगा।

May Month Vaishakh Maah Ke Vrat Tyohar aur Grah Gochar list in hindi
Vrat Tyohar - फोटो : amar ujala

ग्रह गोचर

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर
हिंदू पंचांग के अनुसार, बृहस्पति देव का वृषभ राशि में गोचर 01 मई 2024 की दोपहर 02.29 बजे होगा। गुरु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर जीवन में अपार समृद्धि लेकर आता है। यह जातक के जीवन में आध्यात्मिक और दार्शनिक क्षेत्र को प्रभावित करता है। वृषभ राशि में गुरु ग्रह की मौजूदगी पेशेवर जीवन में भी विशेष भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed