फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mauni Amavasya 2022 Do These Measures On The Day Of Mauni Amavasya You May Get Wealth And Prosperity

Mauni Amavasya 2022: आज मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

Tue, 01 Feb 2022 10:08 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 10:08 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 01 फरवरी 2022 के दिन पड़ रही है।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2022 Do These Measures On The Day Of Mauni Amavasya You May Get Wealth And Prosperity
Mauni Amavasya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mauni Amavasya 2022: आज मौनी अमावस्या का व्रत और स्नान किया जा रहा है। माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। अमावस्या तिथि पर दान, स्नान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। माघ अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मौनी अमावस्या के दिन कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं जिनसे जीवन की विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालु कौन से उपाय करके सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
  • मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत हो जाएं और ठीक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को ताजे जल से अर्घ्य दें। इससे दरिद्रता दूर होती है और धन का आगमन बढ़ता है। 
  • विज्ञापन
  • जिन लोगों की जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। वे मौनी अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिलाएं। इससे मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ चंद्र से जुड़े दोष समाप्त होते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और सफेद पुष्पों के साथ इसे बहते जल में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष, सर्प दोष आदि से मुक्ति मिलती है।
  • मौनी अमावस्या के दिन थोड़े से चावल को केसर से रंगकर दिव्य या दक्षिण मुखी शंख में डालें। घी का दीपक जलाकर कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी के मंत्र ॐ  श्रीं का 11 माला जाप करें। मान्यता है कि महालक्ष्मी के इस जाप से धन के भंडार भर जाते हैं। 
  • मौनी अमावस्या के दिन महामृत्युंजय मंत्र 1008 बार जाप करते हुए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। 
  • यदि आपकी जन्मकुंडली में कालसर्प दोष बना हुआ है या पितृ दोष है तो मौनी अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी के किनारे पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान करें। ऐसा करने से दोष शांत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed