फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mauni amavasya 2019 importance of amavasya bath in prayagraj kumbh

मौनी अमावस्या 2019 : सारे तीर्थ आ जाते हैं गंगा किनारे, स्नान करने से मिलता है पुण्य

Sun, 03 Feb 2019 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला पूनम नेगी
पूनम नेगी Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Feb 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
mauni amavasya 2019 importance of amavasya bath in prayagraj kumbh
मौनी अमावस्या स्नान 2019

Mauni Amavasya 2019 : माघ मास को आलोक मास भी कहा जाता है। इस विशिष्ट साधना काल की महिमा  गोस्वामी तुलसीदास जी ने गाई है- “माघ मकर गत रवि जब होई, तीरथ-पतिहि आव सब कोई।”इन दिनों आने वाले हर पर्व के रूप-रंग निराले और अनोखे हैं। स्नान-दान का यह काल विशेष संयम और त्याग के दिव्य भाव जगाने की शुभ प्रेरणा देता है। ऋतु चक्र के परिवर्तन का यह स्नान पर्व तब मनाया जाता है, जब खेतों में फसल कट चुकी होती है और किसान अच्छी पैदावार के लिए प्रकृति को धन्यवाद देते हैं। लोक संस्कृति खुद को प्रकृति से अलग नहीं मानती, बल्कि उसे अपना प्रिय और आराध्य मानती है। वैदिक साहित्य में उल्लेख है कि हमारे ऋषि-मनीषी इस महीने में विभिन्न साधनाएं करते थे। 

विज्ञापन


रामायण काल में तीर्थराज प्रयाग में महर्षि भारद्वाज का आश्रम और साधना आरण्यक था, जहां जिज्ञासु साधक एकत्रित होकर संगम तट पर एक मास तक कल्पवास करते थे। आज भी माघ मास में प्रयाग की पुण्यभूमि में लोग कल्पवास के लिए जुटते हैं। कुंभ पर्व पर इसकी रौनक देखते ही बनती है। इस महीने की प्रत्येक तिथि पवित्र मानी गई है, लेकिन मौनी अमावस्या माघ मास का प्रमुख पर्व है, जो कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। माघ मास की शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। 
विज्ञापन


सनातन धर्म में माघ माह में तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी स्नान का विशिष्ट महत्व माना गया है। मान्यता है कि भृगु ऋषि के सुझाव पर व्याध्रमुख वाले विद्याधर और गौतम ऋषि द्वारा अभिशप्त इंद्र को भी माघ स्नान से ही मुक्ति मिली थी। आज नदियां बुरी तरह प्रदूषित हो रही हैं, सूख रही हैं, फिर भी आस्था तो देखिए कि पुण्य अर्जित करने हर स्नानपर्व पर बड़ी संख्या में उमड़ पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed