फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mantra Shakti Chant These Mantras to get relief from Debts in Hindi

Mantra Shakti: कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी लाभ

Sun, 04 Sep 2022 12:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 12:31 PM IST
सार

शास्त्रों और पुराणों में कई मंत्र दिए गए हैं। यह मंत्र नकारामत्मकता को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। इन मंत्रों से आप अपने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

विज्ञापन
Mantra Shakti Chant These Mantras to get relief from Debts in Hindi
कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र जाप - फोटो : iStock

विस्तार

Mantras For Karj Mukti:  जीवन में मनुष्य बहुत मेहनत करता है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कर्जों के बोझ तले दबे रहते हैं। आर्थिक समस्या से परेशान व्यक्ति दूसरों से उधार लेकर काम चलाता है और ऐसे में उसका बैंक-बैलेंस हमेशा बिगड़ा रहता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इन उपायों से  कर्ज मुक्ति और धन लाभ की प्राप्ति होती है। ज्योतिषविदों के अनुसार आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने और कर्ज मुक्ति के लिए मेहनत के साथ-साथ ईश्वर की उपासना भी बड़ी फलदायी होती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे मंत्रों की जानकारी दी हैं जिसका जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और आर्थिक रूप से समृद्धि मिलती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र। 

विज्ञापन


ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ॐ
कर्ज मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी का गायत्री मंत्र लाभकारी होता है।  इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी की अनुकंपा रहती है, वो जीवन में कभी परेशान नहीं रहते।
विज्ञापन


ॐ  नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा
भगवान शिव का यह मंत्र प्रभावशाली माना गया है। इस मंत्र का विधिवत 108 बार जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। '

ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बहुत ही उत्तम माना गया है। जो लोग नियमित रूप से उपरोक्त मंत्र का जाप करते हैं, वे कभी तंगी का सामना नहीं करते हैं।

ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय स्वाहा
इस मंत्र से जाप करने से धन का लाभ होता है साथ ही कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी सहायक होता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed