फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   man and women are two parts of the same power

स्त्री और पुरुष एक ही सत्ता के दो हिस्से हैं

Mon, 20 Nov 2017 08:46 AM IST
सदगरु
सदगरु Updated Mon, 20 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
man and women are two parts of the same power

अस्तित्व की प्रकृति दो ध्रुवों के बीच में होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि एक ध्रुव दूसरे के खिलाफ है या कोई एक दूसरे से ऊपर है। यह अपनी पहचान से जुड़ा मुद्दा है। अगर आपकी पहचान एक नारी के तौर पर है, तो लगता है कि स्त्रैण प्रकृति रचनात्मक होती है। अगर पहचान पुरुष के तौर पर है तो लगता है कि पुरुष ही सबसे बेहतर है और पुरुष इसी सोच के आधार पर खड़े हो जाते हैं। लेकिन दोनों दो अलग-अलग चीजें नहीं है, एक ही सत्ता के दो हिस्से हैं। जब आप भौतिक आयाम से परे चले जाते हैं, तो स्त्री या पुरुष होना मायने नहीं रखता।

विज्ञापन



स्त्री या पुरुष के रूप में आपकी पहचान सिर्फ भौतिक अस्तित्व तक है, लेकिन इससे कुछ तय नहीं होता। जीवन में किसी मोड़ पर इसमें बदलाव भी हो सकता है। किसी खास मोड़ पर हो सकता है कि आप काफी स्त्रैण हो, लेकिन धीरे-धीरे आपने पुरुष प्रकृति को अपना लिया। आप पहले बेहद पुरुषार्थी हों और किसी मोड़ पर कुछ ऐसी समझ खिल गई कि भीतर स्त्रैण प्रकृति विकसित हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- जानिए संसार के आदि-अंत और अनंत की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दोनों कभी एक-दूसरे की विरोधी नहीं हो सकते। औरत और मर्द आपस में लड़ सकते हैं। स्त्रियां और पुरुष आपस में भी लड़ सकते हैं। यानी लड़ाई स्त्रैण व पुरुष प्रकृति के होने से नहीं है। दोनों के बीच एक दूसरे के दायरे में घुसने से होती हैं। इसके मौके ज्यादा होते हैं, इसलिए लड़ाई भी ज्यादा होती है। झगड़े जीवन में साझा की गई चीजों व एक-दूसरे के दायरे में आने को लेकर हो रहे हैं, न कि स्त्री या पुरुष को लेकर। अपने-अपने इलाके की लड़ाई है, यह महिला या पुरुष का झगड़ा नहीं है।

कल्पवृक्ष, अमर उजाला से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed