फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mahashivratri 2019 know about all 12 jyotirlinga and significance

Mahashivratri 2019: इन 12 ज्योर्तिलिंग में स्वयं विराजते हैं भगवान शंकर, करें सभी के दर्शन

Thu, 28 Feb 2019 01:51 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 28 Feb 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2019 know about all 12 jyotirlinga and significance
mahashivratri 2019
4 मार्च, सोमवार को महाशिवरात्रि का त्योहार है। शिवभक्त इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ जुटना आरम्भ हो जाती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हम आपको 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराते है जहां पर शिव स्वयं ज्योति रूप में विराजमान है।
विज्ञापन


सोमनाथ ज्योर्तिलिंग
सोमनाथ को पहला ज्योर्तिलिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है।

मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग
आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा नदी के तट पर एक पर्वत पर यह शिव मंदिर स्थित है। कहते हैं जो यहां आ कर दर्शन करता है, उसको अपने सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन


महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग
यह ज्योर्तिलिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर है। कहा जाता है कि यह एकमात्र ज्योर्तिलिंग है जो दक्षिणमुखी है।

ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग
नर्मदा नदी के तट पर स्थित इस ज्योर्तिलिंग का अपना ही महत्व है। माना जाता है कि पहाड़ के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार बनता है और इसी कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ ज्योर्तिलिंग
उत्तराखंड की पहाड़ियों में भगवान शिव केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के रूप में विराजमान हैं। केदारनाथ का महत्व कैलाश जितना ही है।

भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग
यह ज्योर्तिलिंग महाराष्ट्र के पुणे जिले में है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति यहां सूर्योदय से पहले दर्शन कर लेता है उसको स्वर्ग मिलता है।

काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग
शिव के प्रिय स्थान काशी में गंगा के किनारे बना है काशी विश्वनाथ का मंदिर। इस ज्योर्तिलिंग के बारे में कहा जाता है कि इसकी रक्षा खुद भगवान शिव करते हैं। लोगों का कहना है कि प्रलय आने के बाद भी इस शहर को कुछ नहीं होगा।

त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग
महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मागिरी पर्वत के निकट बने शिव के इस ज्योर्तिलिंग का काफी महत्व है। यहां लिंग को हीरे और सोने के ताज से सजाया गया है।

वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग
झारखंड में स्थित वैद्यनाथ धाम को शिव भक्त काफी मानते हैं। सावन के दौरान यहां जल चढ़ाने के लिए भक्तों का बड़ा हूजूम उमड़ता है।

नागेश्वर ज्योर्तिलिंग
नागों के ईश्वर को नागेश्वर कहते हैं और शिव नागों के देवता हैं। कहते हैं जो नागेश्वर ज्योर्तिलिंग आ कर दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।


रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग
हिंदुओं के चार धामों में से एक रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग के बारे में मान्यता है कि इसकी स्थापना खुद श्रीराम ने की थी। यह तमिल नाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed