फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Purnima 2022 Special Yog is being made on Magha Purnima know importance and ways to please Goddess Lakshmi

Magh Purnima 2022: आज माघ पूर्णिमा पर बन रहा खास संयोग, जानिए महत्व और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

Wed, 16 Feb 2022 08:43 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 08:43 AM IST
सार

Magh Purnima 2022: माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माघी पूर्णिमा के दिन खासतौर पर प्रयाग संगम पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय से माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन
Magh Purnima 2022 Special Yog is being made on Magha Purnima know importance and ways to please Goddess Lakshmi
Magh Purnima 2022: माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Magh Purnima 2022: माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार माघी पूर्णिमा आज यानी 16  फरवरी 2022, बुधवार  को पड़ रही है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है। माघी पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियमों का उल्लेख ग्रंथों में भी मिलता है। माघी पूर्णिमा के दिन खासतौर पर प्रयाग संगम पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष उपाय से माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं  महत्व, स्नान का शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय। 

विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Special Yog is being made on Magha Purnima know importance and ways to please Goddess Lakshmi
Magh Purnima 2022: मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के पावन दिन श्री हरि विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। - फोटो : amar ujala

माघ पूर्णिमा का महत्व 
माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जो साधक माघ मास में संगम नदी के किनारे रहकर व्रत और संयम के साथ स्नान ध्यान करते हैं और माघ पूर्णिमा के दिन अपने कल्पवास की परंपरा को पूर्ण करते हैं, उनके लिए माघ पूर्णिमा बहुत ही विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के पावन दिन श्री हरि विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगास्नान का विशेष फल प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में स्थित होता है। मघा नक्षत्र होने पर इस तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं, इसलिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Special Yog is being made on Magha Purnima know importance and ways to please Goddess Lakshmi
Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है। - फोटो : amar ujala

स्नान का शुभ मुहूर्त 
स्नान दान करने का शुभ मुहूर्त आरंभ:  16 फरवरी, बुधवार, प्रातः 9: 42 मिनट से
स्नान दान करने का शुभ मुहूर्त समाप्त: 16 फरवरी, बुधवार रात्रि 10:55 मिनट तक
शुभ योग: माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है। 

विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Special Yog is being made on Magha Purnima know importance and ways to please Goddess Lakshmi
Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए - फोटो : amar ujala
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके के उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए-
  • मां लक्ष्मी का घर में स्वागत करने के लिए पूर्णिमा की सुबह-सुबह स्नान कर तुलसी को भोग, दीपक और जल अवश्य चढ़ाएं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  • पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के मंत्र ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम: का जाप भी करना चाहिए। 
  • पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें, अगले दिन सभी कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजौरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।
  • मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी पीपल के वृक्ष में आगमन करती हैं। 
  • ऐसे में स्नान करके सुबह पीपल पर जल चढ़ाएं और पूजा करें, इससे मां लक्ष्मी सभी कष्टों को दूर करती हैं।
  • माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और पूजा के बाद मंत्रों का जाप आदि करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed