फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Purnima 2022 Know the date time significance and puja vidhi of Maghi poornima

Magh Purnima 2022: कल है माघी पूर्णिमा, जानिए क्या है इसका महत्व, तिथि और पूजा विधि

Tue, 15 Feb 2022 08:55 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 08:55 AM IST
सार

Magh Purnima 2022: माघी पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियमों का उल्लेख ग्रंथों में भी मिलता है। इस दिन खासतौर पर प्रयाग संगम पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं।
 

विज्ञापन
Magh Purnima 2022 Know  the date time significance and puja vidhi of Maghi poornima
Magh Purnima 2022:इस बार माघी पूर्णिमा 16  फरवरी 2022, बुधवार  को पड़ रही है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार माघी पूर्णिमा 16  फरवरी 2022, बुधवार  को पड़ रही है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है। माघी पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियमों का उल्लेख ग्रंथों में भी मिलता है। इस दिन खासतौर पर प्रयाग संगम पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। आइए जानते हैं कब है माघी पूर्णिमा, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में। 

विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Know  the date time significance and puja vidhi of Maghi poornima
Magh Purnima 2022: माघी पूर्णिमा पर विशेष शोभन योग बन रहा है। - फोटो : amar ujala

माघ पूर्णिमा तिथि 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 16 फरवरी 2022, बुधवार प्रातः 09: 42 मिनट पर 
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 16 फरवरी 2022, बुधवार रात्रि  10: 55 मिनट पर
शोभन योग: रात्रि 08: 43 मिनट तक 

विज्ञापन
विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Know  the date time significance and puja vidhi of Maghi poornima
Magh Purnima 2022: मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं। - फोटो : amar ujala

माघ पूर्णिमा का महत्व 
माघ पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो साधक माघ मास में संगम नदी के किनारे रहकर व्रत और संयम के साथ स्नान ध्यान करते हैं और माघ पूर्णिमा के दिन अपने कल्पवास की परंपरा को पूर्ण करते हैं, उनके लिए माघ पूर्णिमा बहुत ही विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के पावन दिन श्री हरि विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगास्नान का विशेष फल प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में स्थित होता है। मघा नक्षत्र होने पर इस तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं, इसलिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। 

विज्ञापन

Magh Purnima 2022 Know  the date time significance and puja vidhi of Maghi poornima
Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा के दिन ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। - फोटो : amar ujala

माघी पूर्णिमा पूजन विधि 

  • माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान करना चाहिए। यदि संभव न हो तो गंगाजल को जल में मिलकर स्नान कर सकते हैं। 
  • स्नान के उपरांत ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। 
  • फिर तिलांजलि देने के लिए सूर्य की ओर मुख करके खड़े हो जाएं और जल में तिल डालकर उसका तर्पण करें। 
  • इसके बाद पूजा प्रारंभ करें।  
  • भोग में चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि चीजें अर्पित करें। 
  • अंत में आरती और प्रार्थना करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed