फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Month 2022 Date the month of Magh starts from tomorrow know its importance and the major fast-festivals associated with it

Magh Month 2022: आज से शुरू हो रहा है माघ माह, जानें इसका महत्व और इससे जुड़े प्रमुख व्रत-त्योहार

Tue, 18 Jan 2022 08:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 08:16 AM IST
सार

Magh Month 2022:  हिन्दी कैलंडर के अनुसार माघ का महीना ग्यारहवां महीना होता है।  माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ मास कहा जाता है।माघ मास 18 जनवरी 2022 से आरंभ हो रहा है।

विज्ञापन
Magh Month 2022 Date the month of Magh starts from tomorrow know its importance and the major fast-festivals associated with it
Magh Month 2022

विस्तार

Magh Month 2022: हिन्दू कैलेंडर में भी अंग्रेजी कैलेंडर की तरह 12 महीने होते हैं।  महीने में दो पखवाड़े 15-15 दिन के होते है, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। कृष्ण पक्ष के बाद अमावस्या आती है और शुक्लपक्ष के बाद पूर्णिमा। हर महीने का अपना एक महत्व है, और सभी महीने के अपने त्यौहार और पर्व है। हिन्दी कैलंडर के अनुसार माघ का महीना ग्यारहवां महीना होता है।  माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ मास कहा जाता है। माघ मास की पूर्णिमा ‘‘माघ’’ नाम के तारों के समूह के आसपास होती है। माघ मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इसलिए माघी पूर्णिमा का भी बड़ा महत्व है। माघ मास 18 जनवरी 2022 से आरंभ हो रहा है। माघ मास की समाप्ति 16 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन

Magh Month 2022 Date the month of Magh starts from tomorrow know its importance and the major fast-festivals associated with it
Magh Month 2022 - फोटो : अमर उजाला

माघ मास महत्व
वैसे तो हिन्दी कैलंडर में आने वाले हर महीने का अपना एक अलग महत्व है लेकिन माघ मास को लेकर एक पौराणिक कथा भी जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार माघ मास में गौतमऋषि ने इन्द्रेदव का श्राप दिया था। क्षमा याचं करने के बाद उन्हें गौतम ऋषि ने माघ मास में गंगा स्नान कर प्रायश्चित करने को कहा।  तब इन्द्रदेव माघ मास में गंगा स्नान किया था, जिसके फलस्वरूप इन्द्रदेव श्राप से मुक्ति मिली थी। इसलिए इस महीनें में माघी पूर्णिमा व माघी अमावस्या के दिन का स्नान  पवित्र माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Magh Month 2022 Date the month of Magh starts from tomorrow know its importance and the major fast-festivals associated with it
माघ मास के  व्रत व त्योहार 

माघ मास के  व्रत व त्योहार 

  • 21 जनवरी 2022, शुक्रवार- सकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी 
  • 25 जनवरी 2022, मंगलवार- कालाष्टमी 
  • 28 जनवरी 2022, शुक्रवार- षटतिला एकादशी
  • 30 जनवरी, 2022, रविवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि 
  • 01 फरवरी 2022, मंगलवार- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या 
  • 02 फरवरी 2022, बुधवार- चंद्र दर्शन, शिशिर रितु, माघ गुप्त नवरात्रि 
  • 04 फरवरी 2022, शुक्रवार- गणेश जयंती, चतुर्थी व्रत 
  • 05 फरवरी 2022, शनिवार- बसंत पंचमी 
  • 07 फरवरी 2022, सोमवार- रथ सप्तमी, सोमवार व्रत 
  • 08 फरवरी 2022, मंगलवार- भीष्म अष्टमी, दुर्गा अष्टमी व्रत
  • 10 फरवरी 2022, गुरुवार- रोहिणी व्रत 
  • 12 फरवरी 2022, शनिवार- जया एकादशी
  • 13 फरवरी 2022, रविवार- कुंभ संक्रांति 
  • 14 फरवरी 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत, विश्वकर्मा जयंती  
  • 16 फरवरी 2022, बुधवार- पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान अंत, पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed