फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   koran manuscript britain

'ये कुरान के सबसे पुराने अंश हैं', आपने देखा क्या

Wed, 22 Jul 2015 05:19 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
koran manuscript britain

ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय में कुरान की सबसे पुरानी पांडुलिपि के अंश मिले हैं। पन्नों की रेडियो कार्बन डेटिंग तकनीक से जांच से पता चला कि कुरान के ये पन्ने कम से कम 1370 साल पुराने हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने साथ ही इस बात की संभावना जताई है कि जिस शख्स ने कुरान की ये पांडुलिपि लिखी होगी वह पैगंबर मोहम्मद से मिला हो। 'पैगंबर से मिला हो' कुरान के ये पन्ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में मध्य पूर्व की अन्य किताबों और दस्तावेज़ों के संग्रह के साथ करीब एक सदी तक पहचाने बगैर रखे रहे।
विज्ञापन


एक पीएचडी शोधार्थी अल्बा फदेली ने इन पन्नों को ध्यान से देखा तो फिर इनका रेडियोकार्बन डेटिंग टेस्ट करवाने का फैसला किया गया और उसके परिणाम 'आश्चर्यजनक' आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िसने ल‌िखा है कुरान का यह अंश?

koran manuscript britain

हालांकि इन परीक्षणों से कई तरह की तारीखें मिलती हैं, इसलिए 95% संभावना इस बात की है कि यह अंश 568 ईस्वी से 645 ईस्वी के बीच के हैं।

विश्वविद्यालय में ईसाइयत और इस्लाम के प्रोफ़ेसर डेविड थॉमस कहते हैं, "यह दस्तावेज़ हमें इस्लाम की स्थापना के कुछ सालों के अंतराल में पहुंचा सकते हैं।"

वो कहते हैं, "मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार पैगंबर मोहम्मद को अल्लाह का पैगाम 610 से 632, उनकी मृत्यु का साल, के बीच ही मिला था जो कुरान का आधार बना।"

प्रोफ़ेसर थॉमस कहते हैं कि शायद पांडुलिपि लेखक पैगंबर मोहम्मद को जानता हो।

प्रोफ़सर थॉमस कहते हैं कि इससे यह भी अर्थ निकलता है कि जिस व्यक्ति ने उसे लिखा है वह पैगंबर मोहम्मद के समय ज़िंदा रहा हो।

वह कहते हैं, "वह व्यक्ति जिसने इसे वास्तव में लिखा होगा संभवतः पैगंबर मोहम्मद को जानता होगा। शायद उसने उन्हें देखा होगा, हो सकता है उसने उन्हें उपदेश देते देखा हो। ऐसा भी हो सकता है कि वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें जानते हों और यह वास्तव में मंत्रमुग्ध करने वाला ख़्याल है"।

यह पांडुलिपि 'हिजाज़ी लिपि' में लिखी गई है जो अरबी का एक पुराना रूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed