फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का महत्व और इससे जुड़ी प्रमुख मान्यताएं

Mon, 22 Jul 2019 07:06 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Mon, 22 Jul 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
know importance of  lord shiva puja at 12 jyotirlinga
शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग
सनातन परंपरा में भगवान शिव से जुड़े 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की साधना-आराधना का अत्यंत महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिवजी जहां-जहां स्वयं प्रगट हुए, उन्हीं 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को पवित्र ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। इन 12 ज्योतिर्लिंगों के न सिर्फ दर्शन करने पर शिव भक्त को विशेष फल की प्राप्ति होती है बल्कि इनका महज प्रतिदिन नाम लेने मात्र से जीवन के सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। इन द्वादश ज्योतिर्लिंगों की पूजा सभी तरह के लौकिक तथा परलौकिक सुख देने वाली है।


जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
know importance of  lord shiva puja at 12 jyotirlinga
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दे दिया था, तब चंद्रदेव इसी स्थान पर तपस्या करके श्राप से मुक्त हुए थे। मान्यता है कि शिव के इस पावन धाम पर पूजा करने से साधक के क्षय, कोढ़ आदि रोग दूर हो जाते हैं। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुण्ड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

know importance of  lord shiva puja at 12 jyotirlinga
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित इस ज्योतिर्लिंग का अत्यंत महत्व है। मान्यता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में इस पावन शिव धाम की बड़ी महिमा बतायी गई है। महाभारत के अनुसार श्रीशैल पर्वत पर भगवान शिव का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। शिव भक्तों का मानना है कि श्रीशैल के शिखर के दर्शन मात्र करने से ही साधक के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। 

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
know importance of  lord shiva puja at 12 jyotirlinga
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश स्थित सप्तपुरियों में से एक प्राचीन उज्जैन नगरी में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। जिनकी साधना-आराधना से जीवन से जुड़ी सभी प्रकार के भय दूर होते हैं। मान्यता है कि यहां पर शिव की साधना करने वाले साधक का काल भी कुछ नहीं कर पाता। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
know importance of  lord shiva puja at 12 jyotirlinga
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है। मान्यता है कि व्यक्ति इस पावन तीर्थ में पहुंचकर अन्नदान, तप, पूजा आदि करता है, वह सभी सुख को भोगते हुए शिवलोक में स्थान प्राप्त होता है।

जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed