फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know about the spiritual significance of begging

भिक्षा मांगना अध्यात्म के मार्ग पर चलने का साधन है, जानिए इसका महत्व

Sat, 06 Jan 2018 11:20 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
know about the spiritual significance of begging

अध्यात्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों को अक्सर भिक्षा मांगते देखा जाता है। भिक्षा मांगना कोई मजबूरी नहीं है। वह इसलिए भिक्षा मांगता है कि वह अपने अहम को छोड़ना चाहता है। यह किसी के भीतर एक बड़े बदलाव का संकेत भी है। ऐसी परंपरा भी रही है कि साल में एक बार भिक्षा मांगने निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए कि आप अपने बारे में बहुत बड़ी-बड़ी बातें सोचना बंद कर सकें। 

विज्ञापन



हो सकता है कि जब आप भिक्षा मांगे, तो लोग आपको भोजन दे दें या भगा दें। इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन भिखारी बनना एक बड़ी बात है। साधक जब हर चीज को अपनी इंद्रियों की सीमा में रहकर देखते-समझते हैं, तो उसके जीवन का पूरा अनुभव भौतिक है। अध्यात्म का मतलब भौतिकता से परे चीजों या स्थितियों की खोज करना है। अगर कोई भौतिकता से परे कुछ खोजना चाहता है, तो ऐसा नहीं कि आप भौतिकता से इंकार करें, लेकिन आप भौतिकता से परे जाने के इच्छुक हों, यह जरूरी है। 

विज्ञापन

 

know about the spiritual significance of begging

एक बड़ा रहस्य है कि जब कोई बहुत भूखा हो और वह सामने का भोजन किसी को दे दे, तो वह शक्तिशाली हो जाता है। कई तरीके हैं, जो आपकी अपने भौतिक शरीर की सीमाओं से परे जाने में मदद करते हैं। इनमें से ही एक तरीका है परिव्राजक या भिक्षुक। भिक्षा को अपनी गुणवत्ता बढ़ाने और अपनी सीमाओं से परे जाने का एक साधन बनाया जा सकता है। अच्छा होगा कि कुछ समय बिना किसी सहारे के उपवास रखें। बैठकर सोचें कि मैं शरीर नहीं हूं। पेट भरा होने पर कहें, यह तो मामूली बात है। पर जब आप भूखे हों, तो आप शरीर होते हैं। उस वक्त अगर अपनी जागरूकता संभाल सकें, शालीनता रखें, तो आप कुछ और बन जाते हैं।     

अमर उजाला के कल्पवृक्ष पन्ने से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed