फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   katasraj temple of pakistan

पाकिस्तान का यह कुंड और शिव मंदिर क्यों है हिन्दुओं का बड़ा तीर्थ

Mon, 11 May 2015 11:22 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
katasraj temple of pakistan

भगवान शिव और पार्वती के मिलन की कहानी वेदों और पुराणों में मिलती है जिसमें बताया गया है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की और तब जाकर शिव जी ने पार्वती से विवाह किया था।

विज्ञापन


लेकिन पार्वती से विवाह करने से पूर्व भगवान शिव का विवाह हो चुका था देवी सती से। लेकिन देवी सती ने अपने पिता के यज्ञ कुंड में आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद देवी सती के अंगों से भारत और पड़ोसी देशों में जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है शक्तिपीठ बने।
विज्ञापन


पाकिस्तान में स्थित शक्तिपीठ देवी हिंगलाज के नाम से जाना जाता है। लेकिन शक्तिपीठ के अलावा एक प्राचीन शिवलिंग भी पाकिस्तान में स्थित है। इस शिवलिंग के विषय में माना जाता है कि यह आदि काल से यहां स्थित है और स्वयंभू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंदिर के पास हुई थी महाभारत की यह बड़ी घटना

katasraj temple of pakistan

ऐसी मान्यता है कि पाण्डव जब राजपाट जुए में हारकर वन-वन भटक रहे थे तब वह इस स्थान पर भी आए थे और 4 साल तक यहां रहकर इस शिवलिंग की उन्होंने पूजा की थी।

यह शिवलिंग पाकिस्तान की राजधानी लाहौर से करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर चकवाल जिले में स्थित है। जिस मंदिर में यह शिवलिंग स्थित है उसे कटासराज मंदिर के नाम से जाना जाता है।

कटासराज मंदिर के पास एक सरोवर है जिसे बड़ा ही पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल में यहीं पर यक्ष ने युधिष्ठिर से अपने प्रश्न किए थे जो यक्ष प्रश्न के नाम से जाने जाते हैं। यह सरोवर कैसे बना और इसका भारत के पुष्कर तीर्थ से क्या संबंध है इसकी भी एक अनोखी कहानी है।

कटासराज सरोवर का भारत के पुष्कर तीर्थ से ऐसा है संबंध

katasraj temple of pakistan

कटासराज का सरोवर उस समय का माना जाता है जब देवी सती ने आत्मदाह किया था। ऐसी कथा है कि देवी सती के आत्मदाह की खबर सुनकर भगवान शिव बहुत दुःखी हो गए थे और उनकी आंखों से दो बूंद आंसू गिरे थे। एक आंसू कटासराज में और दूसरा पुष्कर तीर्थ में गिरा था।
 
भगवान शिव की आंखों से गिर आंसू से यह सरोवर बन गया। इस सरोवर की खास बात यह है कि इसका पानी दो रंग का है। जहां सरोवर का पानी हरा है वहां सरोवर की गहराई कम है और जहां सरोवर का पानी बहुत गहरा है वहां का पानी गहरा नीला है।

ऐसी मान्यता है कि इस सरोवर के जल में स्नान करने से मनुष्य के रोग और दोष दूर हो जाते हैं। कटासराज में भगवान शिव के अलावा राम मंदिर और अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर हैं जिन्हें सात घरा मंदिर परिसर कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण होने के बाद भी यह मंदिर पाकिस्तान में उपेक्षित है।

पाकिस्तान ने क्यों भेजा आडवाणी को अमरकुंड का जल

katasraj temple of pakistan

पाकिस्तान सरकार ने कटासराज के पास स्थित सरोवर जिसे अमर कुंड के नाम से जाना जाता है इसे एक सिमेंट फैक्ट्री को दे दिया था। साल 2005 में आडवाणी पाकिस्तान गए थे और उन्होंने इस मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया था।

इसके बाद से पाकिस्तान सरकार की ओर से मंदिर के जीर्णोद्घार का काम चल रहा है। अब नया मामला यह आया है कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अमर कुंड का पवित्र जल आडवाणी को भेजा है।

इसका कारण यह माना जा रहा है कि आडवाणी कटासराज मंदिर के प्रति काफी आस्था रखते हैं और वह भारत आने वाले हर पाकिस्तानी हस्तियों से मंदिर के जीर्णोद्घार में हुए प्रगति का हाल चाल लेते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed