फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Jagannath Rath Yatra 2022 Date Time Lord Jagannath Shubh Muhurat And Lord Jagannath Take Bath On Jyestha Purnima

Jagannath Rath Yatra 2022 : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हुआ भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदाऊ का स्नान,जानिए रथ यात्रा की तिथि और महत्व

Tue, 14 Jun 2022 04:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 04:32 PM IST
सार

jagannath rath yatra 2022: ज्येष्ठ पूर्णिमा के 15 दिनों बाद भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान जगन्नाथ को श्री कृष्ण का रूप माना गया है।
 

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2022 Date Time Lord Jagannath Shubh Muhurat And Lord Jagannath Take Bath On Jyestha Purnima
jagannath Bahuda Rath Yatra: 01 जुलाई, शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध पुरी भगवान जगन्नाथ की रथ का उत्सव मनाया जाएगा। - फोटो : PTI

विस्तार

Jagannath Rath Yatra 2022 : जल्द ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, लेकिन उसके पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम को स्नान करने की परंपरा निभाई गई। 14 जून 2022 को ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि और इसी दिन तीनों को स्नान करवाया गया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ सहित बहन सुभद्रा और बलराम में रखा जाता जाता फिर उसके अगले दिन गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के 15 दिनों बाद भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान जगन्नाथ को श्री कृष्ण का रूप माना गया है।

विज्ञापन


कब है जगन्नाथ रथ यात्रा
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार 01 जुलाई, शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध पुरी भगवान जगन्नाथ की रथ का उत्सव मनाया जाएगा। पुरी भगवान जगन्नाथ रथ को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त उडीसा के पुरी में एकत्रित होते हैं। पुरी का भगवान जगन्नाथ मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में एक है। यह हिंदुओं के चार प्रमुख तीर्थ   स्थानों में एक है जहां पर हिंदू धर्म के लोग हर साल आते हैं। हिंदू धर्म में इस स्थान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में कई तरह के रहस्य और कथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है यह होने वाले रथ यात्रा में जो भक्त शामिल होता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व
हिंदू धर्म में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का बहुत ही अधिक महत्व है। इस रथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों लोग शामिल होने के लिए आते हैं।  हिंदू धर्म में जगन्नाथ पुरी धाम को मुक्ति का द्वार कहा गया है।आषाढ़ शुक्ल के द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर जाते हैं। उनके साथ बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा भी जाती हैं। इन्हें तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर किया जाता है। इसके बाद तीनों को रथ यात्रा के जरिए उनकी मौसी के घर गुंडीचा मंदिर में ले जाया जाता है। भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के घर सात दिन तक रहते हैं। भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का नाम नंदीघोष,देवी सुभद्रा का रथ देवदलन है और बलभद्र के रथ को तालध्वज कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jagannath rath yatra 2022 : ज्येष्ठ पूर्णिमा के 15 दिनों बाद भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान जगन्नाथ को श्री कृष्ण का रूप माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed