पूजा-पाठ में फूलों का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा में फूलों का उपयोग करना चाहिए। भगवान को फूल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, किस भगवान को कौनसा फूल प्रिय होता है। आइए आज जानते हैं, किस भगवान को कौनसा फूल चढ़ाना चाहिए....
{"_id":"5ea6a50ba4c8924bbc7b6dcc","slug":"hindu-gods-favourite-divine-flowers-good-for-pooja-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए किस देवता को कौनसा फूल चढ़ाने से होती हैं मनोकामनाएं पूरीं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए किस देवता को कौनसा फूल चढ़ाने से होती हैं मनोकामनाएं पूरीं
Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान गणेश
- गणेश भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति महाराज को दूर्वा सबसे अधिक प्रिय है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेश भगवान की पूजा में तुलसी निषेध होती है। तुलसी को छोड़कर आप कोई भी फूल भगवान गणेश को चढ़ा सकते हैं।
भगवान शिव
- भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश के फूल प्रिय होते हैं। भगवान शिव की पूजा में तुलसी और केवड़े का पुष्प नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान विष्णु
- भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय है। तुलसी के अलावा विष्णु भगवान को कमल, मौलसिरी, जूही, कदंब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प भी चढ़ाए जाते हैं। विष्णु जी की पूजा में आक, धतूरा, शिरीष, सहजन, सेमल, कचनार और गूलर निषेध हैं।
विज्ञापन
भगवान श्री कृष्ण
- भगवान श्री कृष्ण की पूजा में कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण को ये फूल अतिप्रिय होते हैं।