Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली
Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बहुत खास होती है। इस दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है।
विस्तार
Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बहुत खास होती है। इस दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस तिथि पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान महिलाएं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है।
इस बार 6 सितंबर को हरतालिका तीज है। इस तिथि पर शुक्ल योग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 14 मिनट तक होगा। इस योग में पूजा पाठ करने से "अखंड सौभाग्यवती भव" का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान पूजा में हमेशा सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। वहीं इस दिन अपनी अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही पति पत्नी के रिश्तों में भी मधुरता आती है। ऐसे में आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
राशि अनुसार पहनें साड़ी
मेष राशि
हरतालिका तीज पर मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं इस दिन पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। मान्यता है कि ये रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। ऐसे में इस रंग के वस्त्र पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
मिथुन राशि
तीज के पर्व में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। ऐसे में मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी धारण करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में चांदी जैसे रंग के वस्त्र पहनने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।
कन्या राशि
हरतालिका तीज पर कन्या राशि वाली महिलाएं फिरोजी रंग की साड़ी पहनें। इस दौरान आप हल्के हरे रंग के कपड़े भी पहन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि की महिलाएं इस दिन आसमानी रंग की साड़ी पहनें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं।
धनु राशि
धनु राशि की महिलाएं सुनहरा व पीले रंग की साड़ी पहनें। ये शुभ होता है।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को इस दिन नीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे जीवन में शांति बनी रहती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ये बहुत शुभ होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।