Hanuman jayanti 2021: इस बार हनुमान जयंती है बेहद खास, बन रहें हैं बहुत ही शुभ संयोग
चैत्र मास में शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार संकट मोचन हनुमान जयंती 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने हेतु यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि हनुमान जयंती पर पूजन और व्रत करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की पूजा करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस बार हनुमान जयंती मंगलवार को पड़ रही है, इसके साथ ही इस दिन शुभ संयोग भी बन रहें हैं, इसलिए इस बार की हनुमान जयंती और भी ज्यादा खास है। तो चलिए जानते हैं कि किन शुभ योगों का हो रहा है निर्माण और क्या है इसके लाभ।
इस वर्ष हनुमान जयंती मंगलवार को पड़ रही है मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित किया जाता है इसलिए इस बार की हनुमान जयंती तिथि बहुत शुभ है। इसके अलावा इस बार हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सिद्धि और व्यातीपात नामक दो योग का निर्माण हो रहा है। सिद्धि योग में किए गए कार्य फलीभूत होते हैं और सफलता प्राप्त होती है। वैसे तो व्यातीपात योग शुभ नहीं माना जाता है लेकिन पूजा पाठ करने के लिए यह योग सही रहता है। 27 अप्रैल को रात 12 बजकर 16 मिनट से सिद्धि योग आरंभ होगा जो कि रात को 08 बजकर दो मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्यातीपात योग लगेगा।
हनुमान जयंती तिथि मुहूर्त-
पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समाप्त- 27 अप्रैल, रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 तक
अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक