फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   guruwar ke upay do these remedies on thursday for happiness and wealth

Guruwar Upay: गुरुवार के ये उपाय जीवन में देंगे सुख-समृद्धि, नौकरी में तरक्की और दांपत्य जीवन में प्यार

Thu, 17 Apr 2025 11:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह की स्थिति कुंडली में जितनी शुभ होती है व्यक्ति का भाग्य, विवाह, नौकरी, प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन उतना ही सुखद और समृद्ध होता है।

विज्ञापन
guruwar ke upay do these remedies on thursday for happiness and wealth
गुरुवार के उपाय - फोटो : adobe stock

विस्तार

हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवता से होता है और उस दिन विशेष रूप से उसी देवता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित होता है, जिन्हें ज्ञान, धर्म, सुख, समृद्धि, संतान, विवाह और गुरु-शिष्य संबंधों का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बृहस्पति देव का पूजन करता है और कुछ खास उपाय करता है, तो उसे जीवन के अनेक क्षेत्रों में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह की स्थिति कुंडली में जितनी शुभ होती है व्यक्ति का भाग्य, विवाह, नौकरी, प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन उतना ही सुखद और समृद्ध होता है। यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति अशुभ हो या कमजोर हो, तो उसे जीवन में बार-बार रुकावटें, वैवाहिक कलह, नौकरी में असफलता और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बृहस्पतिवार के कुछ सरल व प्रभावशाली उपायों को अपनाकर न केवल बृहस्पति को बलवान बनाया जा सकता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की राह भी प्रशस्त की जा सकती है।
विज्ञापन


Rudraksha Wearing Rules: कैसे पहनें रुद्राक्ष? ज्योतिष अनुसार जानिए धारण करने की विधि और नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


1. पीले वस्त्र और पीले फल का दान करें
गुरुवार के दिन पीले रंग को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन किसी गरीब ब्राह्मण या साधु को पीले वस्त्र, चने की दाल, केला या हल्दी दान करने से बृहस्पति ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में भाग्य का उदय होता है।

2. व्रत रखकर भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा करें
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को पीले वस्त्र पहनने चाहिए और बिना नमक का भोजन करना चाहिए। बृहस्पति देवता और भगवान विष्णु की पीले फूल, चने की दाल और केले से पूजा करें।

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख

3. बृहस्पति मंत्र का जाप करें
गुरुवार को “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। यह उपाय विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और विवाह में देरी से परेशान लोगों के लिए विशेष फलदायी है।

4. केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। जल चढ़ाकर पीले फूल और गुड़ अर्पित करें और परिक्रमा करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।


Sita Navami 2025: सुखी वैवाहिक जीवन और समृद्धि के लिए महिलाएं सीता नवमी पर जरूर करें ये 6 उपाय

5. पीले चावल से बनाएं भोग
गुरुवार को चने की दाल और पीले चावल से बना हुआ भोग भगवान विष्णु को अर्पित करें। फिर इसे प्रसाद रूप में वितरित करें। इससे नौकरी और करियर में प्रगति होती है।

6. कन्याओं को भोजन कराएं
बृहस्पतिवार के दिन सात या नौ छोटी कन्याओं को पीला भोजन जैसे खीर, पूड़ी, चने की दाल या हलवा खिलाना अत्यंत शुभ होता है। इससे बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में समृद्धि आती है।

7. पीली वस्तुएं घर में रखें
घर में पीले रंग की चीजें जैसे पीले फूल, पीली मिठाई, पीली कलश या पीली हल्दी को पूजन स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इससे पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed