फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   good-news-for-sister-as-they-can-tie-rakhi-entire-day

बहनों के लिए खुशखबरी, पूरे दिन राखी का शुभ मुहूर्त

Tue, 31 Jul 2012 12:30 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2012 12:30 PM IST
विज्ञापन
good-news-for-sister-as-they-can-tie-rakhi-entire-day
इस वर्ष बहनों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें भाईयों को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं करना होगा। आमतौर पर हर वर्ष इस दिन भद्रा नक्षत्र होने के कारण रक्षासूत्र बंधने का मुहूर्त कम हो जाता है। इससे बहनों को राखी बांधने के लिए शुभ समय का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस वर्ष भद्रा रक्षा बंधन से एक दिन पहले ही यानी पहली अगस्त, बुधवार को रात्रि 10 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा। यह गुरुवार रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


श्रवण नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो अगस्त गुरूवार को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं जो भाई बहनों के इस त्योहार को और भी शुभ बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डा.प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार दो अगस्त गुरुवार के दिन श्रवण नक्षत्र है और चंद्रमा मकर राशि में है। सूर्य पुष्य नक्षत्र में होने से आनंद योग बन रहा है। इस दिन श्रीवत्स छत्र, पद्म, मातंग, अमृत आदि योग भी मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकता है किन्तु दोपहर दो बजे से 2.50 बजे तक अमृत तथा मातंग योग रहेगा। इस समय रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शुभ होगा।

मिश्रपुरी के अनुसार रक्षासूत्र वह है जो मन, बुद्धि और शरीर की रक्षा करता है। स्वर्ण, रजत, तांबा, रेशम और कमल से उत्पन्न सूत्रों को कलाई पर बंधवाना चाहिए।

सूत से बने धागे के रक्षा सूत्र उत्तम होते हैं। तीन सूत, 360 सूत तथा 270 सूत को रक्षा के साथ जोड़ा गया है। चंद्रमा के हिसाब से 360 सूत सर्वोत्तम होते हैं। 24 ग्रंथी सूत्र अति पवित्र हैं।


शास्त्रों के अनुसार भद्रा अशुभ नक्षत्र है। यह यम की बहन है जो शुभ कार्यों में बाधा डालती है। इसके विपरीत श्रवण नक्षत्र बहुत ही शुभ होता है। इस नक्षत्र में मांगी गयी दुआ पूरी होती है, इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed