फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   From sapphire to emerald which gemstone should be worn on which day Know its benefits

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव

Mon, 07 Apr 2025 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Apr 2025 01:58 PM IST
सार

Auspicious Day To Wear Gemstone: हर दिन के लिए एक खास रत्न होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको दिन के हिसाब से रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस रत्न को किस दिन धारण करना चाहिए और इसके क्या प्रभाव हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
From sapphire to emerald which gemstone should be worn on which day Know its benefits
किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? - फोटो : freepik.com

विस्तार

आपने देखा होगा कि कई लोग अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करते हैं। हालांकि, यह कितने असरदार होते हैं, इसके बारे में वही व्यक्ति बता सकता है, जिसने इन्हें धारण किया हो। कहते हैं कि रत्न केवल चमकदार पत्थर नहीं होते, ये आपके जीवन को बदलने की ताकत रखते हैं। हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है, और जब उसे सही दिन, सही तरीके से पहना जाता है, तो उसका असर आपके जीवन में दिखाई देने लगता है। जीवन में जब भी कोई बड़ा बदलाव आता है या फिर लंबे समय से कोई परेशानी पीछा नहीं छोड़ती है तो व्यक्ति रत्न धारण करता है। इसके लिए एक अहम नियम यह है कि हर दिन के लिए एक खास रत्न होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको दिन के हिसाब से रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस रत्न को किस दिन धारण करना चाहिए और इसके क्या प्रभाव हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


रविवार
रविवार का दिन भगवान सूर्य का होता है और इस दिन माणिक्य यानी रूबी पहनना शुभ माना जाता है। ये रत्न आत्मविश्वास बढ़ाता है और इज्जत दिलाने में मदद करता है। इसे सोने की अंगूठी में अनामिका यानी रिंग फिंगर में पहना जाता है। इसके प्रभाव से आपका मानसिक विकास भी होगा और आप अपने आत्मविश्वास के दम पर आगे भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


सोमवार
सोमवार का दिन महादेव और चंद्रमा का होता है। अगर आप इस दिन मोती धारण करते हैं तो आपको मानसिक शांति मिलती है और आपका मन भी शांत रहता है। मोती पहनने से भावनाएं संतुलित होती हैं और नींद अच्छी आती है। मोती को चांदी की अंगूठी में कनिष्ठा यानी छोटी उंगली में पहनना चाहिए। इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार
मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और इस दिन मूंगा पहना जाता है। यह मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। यह साहस और हिम्मत देता है, साथ ही शारीरिक ताकत बढ़ाता है। इसे तांबे या सोने में जड़वाकर अनामिका में पहना जाता है। इसका प्रभाव लंबे समय कर रहता है और आप उसकी सकारात्मक ऊर्जा को महसूस भी कर पाएंगे।

बुधवार
बुधवार का दिन बुध ग्रह के लिए होता है और इस दिन पन्ना पहनना लाभकारी होता है। यह दिमाग को तेज करता है। इसके साथ ही बोलने की क्षमता सुधारता है और व्यापार में भी मदद करता है। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में कनिष्ठा में पहनना चाहिए। ऐसे पहनना काफी लाभकारी होता है।

गुरुवार
गुरुवार भगवान विष्णु या फिर बृहस्पति ग्रह का दिन होता है। इस दिन पुखराज पहनने से पढ़ाई, धन, शादी और आध्यात्मिक उन्नति में फायदा मिलता है। इसे सोने में जड़वाकर तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर में पहनते हैं। इसका लाभ जल्द ही देखने को मिलता है।

शुक्रवार
शुक्रवार का दिन होता है शुक्र ग्रह का। इस दिन हीरा पहनने से प्यार, सुंदरता और आकर्षण बढ़ता है। इसे सोने या प्लेटिनम की अंगूठी में मध्यमिका यानी बीच की उंगली में पहना जाता है। ऐसा करना काफी लाभकारी भी माना जाता है।

शनिवार
शनिवार शनिदेव या न्याय के देवता का दिन होता है और इस दिन नीलम रत्न पहना जाता है। ये रत्न मेहनत का फल दिलाता है। बुरे समय से निकालता है और जीवन में स्थिरता लाता है। इसे लोहे या पंचधातु में जड़वाकर मध्यमा उंगली में पहनते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed