फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Falgun Month 2024 25 march start date know phagun dos and donts work

Falgun Month 2024: शुरू हो गया है फाल्गुन का महीना, जानें इस माह में क्या करें और क्या नहीं

Wed, 28 Feb 2024 09:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Feb 2024 09:29 AM IST
सार

Falgun Month Start Date 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना की जाती है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का वर्णन है, जिन्हें भूलकर भी फाल्गुन माह में नहीं करना चाहिए, वरना जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं। 

विज्ञापन
Falgun Month 2024 25 march start date know phagun dos and donts work
फाल्गुन के महीने में रखें इन नियमों का ध्यान - फोटो : iStock

विस्तार

Falgun Month Start Date 2024: फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी 2024, रविवार से हो चुकी है। इस माह का समापन 25 मार्च 2024 को होगा। ये साल का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन के महीने को ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना की जाती है। साथ ही इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए भी जाते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का वर्णन है, जिन्हें भूलकर भी फाल्गुन माह में नहीं करना चाहिए, वरना जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं। चलिए जानते फाल्गुन माह में क्या करें और क्या न करें...

विज्ञापन


MahaShivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग
विज्ञापन


फाल्गुन माह में क्या करें

  • फाल्गुन महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस माह में रंग, अबीर, गुलाल से कान्हा की पूजा करें। इससे चिड़चिड़ापन नहीं रहता है और क्रोध पर काबू पाने की शक्ति मिलती है। साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में प्यार खत्म हो गया है और पति-पत्नी के बीच सामंजस नहीं रहता है तो फाल्गुन के महीने में श्रीकृष्ण को मोरपंख अर्पित करें। इससे लाभ मिलता है।  
  • ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन माह में चंद्र देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस माह चंद्रमा की पूजा करें और चंद्र संबंधी चीजें जैसे मोती, दूध, दही, चावल, चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है। 
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आर्थिक लाभ पाने के लिए फाल्गुन के महीने में सुगंधित परफ्यूम का इस्तेमाल करें, चंदन का इत्र या रंग-बिरंगे फूल अपने आसपास रखें। इससे शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और धन लाभ मिलता है। 

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भोले बाबा और मिलेगी अपार धन-दौलत


फाल्गुन माह में क्या न करें 

  • पूरे फाल्गुन माह में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। 
  • साथ ही मांस-मदिरा का त्याग करें। 
  • इस माह मन में बुरे विचार न लाएं और दूसरों का अहित न करें। 
  • फाल्गुन माह में क्रोध से बचें। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed