फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion

Dussehra 2021: क्या वास्तव में रावण के थे दस सिर या था सिर्फ भ्रम

Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

रावण मायावी इसलिए कहा जाता था कि वह इंद्रजाल, तंत्र, सम्मोहन और तरह-तरह के जादू जानता था। क्या आप जानते हैं हम दशानन के जिन दस सिर कि बात कर रहे हैं वह वास्तव में एक भ्रम था।

विज्ञापन
Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion
रावण - फोटो : amar ujala

विस्तार

रावण दहन के उपरान्त दशहरा का समापन हो जायेगा। और अगले वर्ष हम फिर रावण दहन का इंतज़ार करेंगे। रामकथा में रावण ऐसा पात्र है, जो राम के उज्ज्वल चरित्र को उभारने काम करता है। सारस्वत ब्राह्मण पुलस्त्य ऋषि का पौत्र और विश्रवा का पुत्र रावण एक परम शिव भक्त, उद्भट राजनीतिज्ञ , महापराक्रमी योद्धा , अत्यन्त बलशाली , शास्त्रों का प्रखर ज्ञाता ,प्रकान्ड विद्वान पंडित एवं महाज्ञानी था।  लंकेश “रावण” एक कुशल राजनीतिज्ञ, सेनापति और वास्तुकला का मर्मज्ञ होने के साथ-साथ तत्व ज्ञानी तथा बहु-विद्याओं का जानकार था। रावण मायावी इसलिए कहा जाता था कि वह इंद्रजाल, तंत्र, सम्मोहन और तरह-तरह के जादू जानता था। क्या आप जानते हैं हम दशानन के जिन दस सिर कि बात कर रहे हैं वह वास्तव में एक भ्रम था। 

विज्ञापन

Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion
दशहरा 2021 - फोटो : Istock

रावण के दस सिर 

रावण लंका का राजा था। वह अपने दस सिरों के कारण भी जाना जाता था, जिसके कारण उसका नाम दशानन (दश = दस + आनन = मुख) भी था। परन्तु रावण के दस सिर नहीं थे किंतु वह दस सिर होने का भ्रम पैदा कर देता था इसी कारण लोग उसे दशानन कहते थे। जैन शास्त्रों में उल्लेख है कि रावण के गले में बड़ी-बड़ी गोलाकार नौ मणियां होती थीं। उक्त नौ मणियों में उसका सिर दिखाई देता था जिसके कारण उसके दस सिर होने का भ्रम होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion
Ramayan

वाल्मीकि जी ने क्यों किया अनेक नामों का प्रयोग 

रामायण में वाल्मीकिजी ने रावण के लिए अनेक शब्दों का प्रयोग किया है- जैसे रावण, लंकेश, लंकेश्वर, दशानन, दशग्रीव, शकंधर, राक्षससिंह, रक्षपति, राक्षसाधिपम्, राक्षसशार्दूलम्, राक्षसेन्द्र; राक्षसाधिकम्, राक्षसेश्वरः, लंकेश, लंकेश्वर। लेकिन कुछ गिने चुने स्थानों पर ही वाल्मीकी ने रावण के लिए दस-सिर सूचक दशानन, दशग्रीव या दशकंधर जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। जहां वाल्मीकि जी ने इन शब्दों का प्रयोग किया है वहां पाते हैं कि रावण अपने प्रमुख 9 मंत्रियों से घिरा हुआ बैठा है। ऐसा भी कहा जाता है कि नवरत्न  परंपरा रावण से ही शुरू होती है। 

विज्ञापन

Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion
dussehra 2021 - फोटो : dussehra 2021

कौन थे रावण के मंत्री 
 

रावण के दरबार में उनके नौ मंत्री थे जिन्हें उनके नवरत्न मान सकते हैं-  
1.कुंभकर्ण (भाई), 
2.विभीषण (भाई),
3.महापार्श्व (भाई), 
4.महोदर (भाई), 
5.इंद्रजित (बेटा), 
6.अक्षयकुमार (बेटा), 
7.माल्यवान (नाना का भाई), 
8.विरूपाक्ष (माल्यवान का बेटा, रावण का सचिव), 
9.प्रहस्त (मामा, प्रधान मंत्री)


 

Dussehra 2021: Did Ravana really have ten heads or was it just an illusion
रामायण

एक अन्य स्थान पर भी वाल्मीकि जी ने वर्णन किया है कि जब रावण की घायल बहन शूर्पनखा रावण की राज्य सभा में जाती है, तो रावण मंत्रियों से घिरा बैठा था।
"उसके बीस भुजाएं और दस मस्तक थे।" 
विंशद्भुजं दशग्रीवं दर्शनीयपरिच्छदम् (वा.रा।) 

इसी तरह जब हनुमान को बंदी बनाकर रावण की मंत्री परिषद के सामने पेश किया जाता है, तब हनुमान देखते हैं कि रावण के दस सिर हैं-
शिरोभिर्दशभिर्वीरं भ्राजमानं महौजसम् (वा. रा. 5/49/6)। 

किन्तु, यहीं वाल्मीकि जी एक बात का और वर्णन करते हैं कि जब लंका में रात को हनुमान जी सीता की खोज कर रहे थे तब हनुमान रावण के अन्तःपुर में घुसते हैं, और रावण को पहली बार देखते हैं, तो वहां स्पष्ट रूप में, बिना किसी भ्रम के, शयन कक्ष में सो रहे रावण का एक सिर और दो हाथ ही देखते हैं (वा. रा. 5/10/15)।...वाल्मीकि रामायण के आधार पर ऐसा जान पड़ता है कि रावण के दस सर प्रतीकात्मक रूप थे जिसे कभी मणियों और कभी उनके मंत्रियों से जोड़ दिया गया। अब दशानन वास्तव में दस सिर वाला था या फिर यह सिर्फ एक भ्रम यह वास्तव में शोधा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed