फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do These Remedies For Shani Dosh know Upay in hindi

Shani Dev Upay: शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, तरक्की के बनेंगे योग

Sat, 04 May 2024 07:08 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 04 May 2024 07:08 AM IST
सार

Shani Dev Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन उचित माना जाता है। ज्योतिष में उन्हें न्याय के देवता कहा गया है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। 

विज्ञापन
Do These Remedies For Shani Dosh know Upay in hindi
Shani Dev Upay - फोटो : istock

विस्तार

Shani Dev Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन उचित माना जाता है। ज्योतिष में उन्हें न्याय के देवता कहा गया है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। माना जाता है कि शनि देव की कृपा जिस भी जातक पर होती है, उनके जीवन में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। शनिदेव कुंभ राशि और मकर राशि के स्वामी हैं। इन राशि के लोगों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि भारी हो, तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां बनी रहती है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को दान-दक्षिणा से लेकर उपाय करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसी कड़ी में आइए उन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

शनिवार के दिन करें ये खास उपाय

  • शनिवार के दिन आप सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान जल भी अर्पित करें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन आप काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी समस्याएं कम होती हैं।
  • शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप शनिवार के दिन व्रत रख सकते हैं। साथ ही गरीब लोगों की मदद करें। इससे आपके संकट दूर होने लगते हैं।
  • शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आप इस दौरान लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्घटना से बचाव होता है।
  • शनिवार के दिन सूर्यास्त होने के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपके संकट भी दूर हो सकते हैं।  


शनिदेव के प्रमुख मंत्र

शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।

शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।

शनि पीड़ाहर स्तोत्र
सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।
दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।।
तन्नो मंद: प्रचोदयात ।।

शनिदेव को प्रसन्न करने वाले सरल मंत्र
"ॐ शं शनैश्चराय नमः"
"ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"
"ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed