{"_id":"67f0e18f3d78a2ba3800f4bd","slug":"do-not-give-these-7-things-of-the-house-to-anyone-even-by-mistake-after-sunset-blessings-may-go-away-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jyotish Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें घर की ये 7 चीजें, बरकत हो सकती है दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Jyotish Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें घर की ये 7 चीजें, बरकत हो सकती है दूर
Sat, 05 Apr 2025 03:15 PM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:15 PM IST
सार
Avoid giving 9 things after Sunset: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है। यह आपकी आर्थिक स्थिति, घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी हैं वे चीजें हैं, जिन्हें शाम के बाद भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न दें किसी को ये चीजें
- फोटो : freepik.com
विस्तार
भारतीय संस्कृति में हर चीज का नियम काफी साफ बताया गया है। साथ ही हर काम को करने का समय भी तय किया गया है। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं, जिसे अगर आप रात में करते हैं तो इसका फल बिल्कुल उल्टा हो जाएगा और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है। यह आपकी आर्थिक स्थिति, घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी हैं वे चीजें हैं, जिन्हें शाम के बाद भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं।
1. दूध
इस क्रम में सबसे पहली चीज है दूध। दूध को शुद्धता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। रात में दूध देना ऐसा समझा जाता है मानो घर से समृद्धि को विदा करना। विशेषकर जब बिना मांगे दिया जाए। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से ऐसा करती आई हैं तो इसे अभी बंद कर दें क्योंकि आप खुद के हाथों ही अपनी बरकत किसी और को सौंप रही हैं।
2. दही
बात करें दूसरी चीज की तो वह दही है। दही का संबंध सुख-शांति और संतुलन से है। ज्योतिष के अनुसार, शाम के बाद इसे देना घर के शांत वातावरण को असंतुलित कर सकता है। दही ठंडक का भी प्रतीक है। अगर दही किसी और को सौंपा जाता है तो यह हमारे के घर के वातावरण को अशांत कर देता है।
विज्ञापन
3. नमक
इस क्रम में तीसरी चीज है नमक। नमक केवल भोजन में नहीं, जीवन में भी स्थिरता और मिठास लाता है। सूर्यास्त के बाद इसका दान कलह, तनाव और दुर्भाग्य ला सकता है। आपके घर लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आप इन चीजों को साझा करने से बचें।
4. प्याज और लहसुन
रात में प्याज और लहसुन जैसी इन तामसिक वस्तुओं का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह आध्यात्मिक रूप से हानि पहुंचाने वाला माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी के मांगने पर भी यह चीज साझा न करें।
5. वस्त्र
दान करना पुण्यकारी होता है, लेकिन रात के समय कपड़े देना शनि दोष को आमंत्रित कर सकता है। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। इससे शनि भगवान क्रोधित हो जाते हैं और अपना प्रकोप बरसाना शुरू कर देते हैं।
6. झाड़ू
झाड़ू से घर की सफाई होती है और इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू देने से दरिद्रता घर में प्रवेश कर सकती है। यही नहीं, मान्यता यह भी है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से आप घर में आई लक्ष्मी को बाहर करते हैं। इसलिए इन दो चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
7. धन
रात को किसी को पैसे देना या उधार देना आर्थिक नुकसान और धन की वापसी में रुकावट ला सकता है। इससे धन की निकासी तेज होती है, आमदनी नहीं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धनवर्षा हो और तेजी से बरकत हो तो अभी से अपनी इन आदतों को छोड़ दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।