फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do not give these 7 things of the house to anyone even by mistake after sunset blessings may go away

Jyotish Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें घर की ये 7 चीजें, बरकत हो सकती है दूर

Sat, 05 Apr 2025 03:15 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

Avoid giving 9 things after Sunset: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है। यह आपकी आर्थिक स्थिति, घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि  कौन-सी हैं वे चीजें हैं, जिन्हें शाम के बाद भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Do not give these 7 things of the house to anyone even by mistake after sunset blessings may go away
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न दें किसी को ये चीजें - फोटो : freepik.com

विस्तार

भारतीय संस्कृति में हर चीज का नियम काफी साफ बताया गया है। साथ ही हर काम को करने का समय भी तय किया गया है। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं, जिसे अगर आप रात में करते हैं तो इसका फल बिल्कुल उल्टा हो जाएगा और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है। यह आपकी आर्थिक स्थिति, घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि  कौन-सी हैं वे चीजें हैं, जिन्हें शाम के बाद भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


 1. दूध 
इस क्रम में सबसे पहली चीज है दूध। दूध को शुद्धता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। रात में दूध देना ऐसा समझा जाता है मानो घर से समृद्धि को विदा करना। विशेषकर जब बिना मांगे दिया जाए। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से ऐसा करती आई हैं तो इसे अभी बंद कर दें क्योंकि आप खुद के हाथों ही अपनी बरकत किसी और को सौंप रही हैं।
विज्ञापन


 2. दही
बात करें दूसरी चीज की तो वह दही है। दही का संबंध सुख-शांति और संतुलन से है। ज्योतिष के अनुसार, शाम के बाद इसे देना घर के शांत वातावरण को असंतुलित कर सकता है। दही ठंडक का भी प्रतीक है। अगर दही किसी और को सौंपा जाता है तो यह हमारे के घर के वातावरण को अशांत कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 3. नमक
इस क्रम में तीसरी चीज है नमक। नमक केवल भोजन में नहीं, जीवन में भी स्थिरता और मिठास लाता है। सूर्यास्त के बाद इसका दान कलह, तनाव और दुर्भाग्य ला सकता है। आपके घर लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आप इन चीजों को साझा करने से बचें।

 4. प्याज और लहसुन
रात में प्याज और लहसुन जैसी इन तामसिक वस्तुओं का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह आध्यात्मिक रूप से हानि पहुंचाने वाला माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी के मांगने पर भी यह चीज साझा न करें।

 5. वस्त्र
दान करना पुण्यकारी होता है, लेकिन रात के समय कपड़े देना शनि दोष को आमंत्रित कर सकता है। इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। इससे शनि भगवान क्रोधित हो जाते हैं और अपना प्रकोप बरसाना शुरू कर देते हैं।

 6. झाड़ू
झाड़ू से घर की सफाई होती है और इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू देने से दरिद्रता घर में प्रवेश कर सकती है। यही नहीं, मान्यता यह भी है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से आप घर में आई लक्ष्मी को बाहर करते हैं। इसलिए इन दो चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

 7. धन
रात को किसी को पैसे देना या उधार देना आर्थिक नुकसान और धन की वापसी में रुकावट ला सकता है। इससे धन की निकासी तेज होती है, आमदनी नहीं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धनवर्षा हो और तेजी से बरकत हो तो अभी से अपनी इन आदतों को छोड़ दें।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed