फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse In Hindi

Chandra Grahan 2022: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें ग्रहण के बाद किन चीजों का करें दान

Tue, 08 Nov 2022 06:39 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 06:39 PM IST
सार

साल का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त हो चुका है। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। चंद्र ग्रहण पर किया गया दान नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद करें ये चीजें दान - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye In Hindi: आज लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल नाज़ आया।  यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण  7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है।  ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के बाद आज दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। चंद्र ग्रहण पर किया गया दान नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ होता है।

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान 

  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है।आज ग्रहण समाप्त होने के बाद कपड़े और दूध आदि का दान करें। ये संतान संबंधी मामलों में लाभ देगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना महत्वपूर्ण होता है।  चंद्र ग्रहण के बाद चीनी या सफेद वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह दूर होती है। 
  • यदि आप नौकती की तलाश में हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद सफेद मोती से बना आभूषण किसी को दान दे सकते हैं। सफेद मोती का दान इसीलिए शुभ है क्यूंकी सफेद मोती को चंद्रमा का कारक माना गया है। 
  • यदि आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो ग्रहण के दिन कांच के बर्तन में पानी डालकर उसमें चांदी का सिक्का डाल दें। अब रोगी व्यक्ति को उस पानी के कटोरे में अपना चेहरा देखना चाहिए। फिर उस कटोरी को सिक्के के साथ दान कर दें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत यानी चावल सुख-समृद्धि का सूचक है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद दूध और सफेद चावल का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed