फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chandra Dev Stuti Pray these names of Chandra Dev on Monday all your wishes be fulfilled

Chandra Dev Stuti: सोमवार के दिन करें चंद्र देव के इन नामों की स्तुति, जरूर पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

Mon, 07 Apr 2025 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

Chandra Dev Chalisa: चंद्रदेव के इन नामों का जाप करने से पहले सोमवार यानी महादेव के इस दिन की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और श्रद्धा पूर्वक इन 12 नामों का उच्चारण करें, जो इस प्रकार है।
 

विज्ञापन
Chandra Dev Stuti Pray these names of Chandra Dev on Monday all your wishes be fulfilled
सोमवार के दिन करें चंद्र देव के इन नामों की स्तुति - फोटो : Freepik

विस्तार

घर में बैठे मन बेचैन हो रहा है और पूजा-पाठ में भी मन नहीं लग रहा है। साथ ही भावनाएं डगमगाने लगे और सोच नकारात्मकता की ओर जाने लगे तो समझिए कि आपको चंद्रदेव की कृपा की जरूरत है। इसका यह भी मतलब होता है कि आपकी कुंडली से चंद्रमा या फिर चंद्र देव कमजोर हैं। बता दें कि  चंद्रमा, जो हमारे मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन के अधिपति माने जाते हैं, उनकी पूजा विशेष रूप से सोमवार को फलदायी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगर सोमवार को चंद्रदेव के विशेष नामों का स्मरण किया जाए, तो मन शांत होता है और भाग्य मजबूत बनता है। यह साधना न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि चंद्र ग्रह के दोषों को भी दूर करती है। तो आज की इस खबर में हम आपको चंद्रदेव के 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से आपको मन की शांति मिलेगी और पूजा-पाठ में भी आपका मन लगेगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


 चंद्रदेव के 12 दिव्य नाम
चंद्रदेव के इन नामों का जाप करने से पहले सोमवार यानी महादेव के इस दिन की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और श्रद्धा पूर्वक इन 12 नामों का उच्चारण करें, जो इस प्रकार है।
विज्ञापन


सुधाकर – इस नाम का अर्थ होता है अमृत प्रदान करने वाले।

सोम – सोम नाम का मतलब सोमरस के स्वामी होता है।

रोहिणी प्रिय – चंद्र देव के इस नाम का अर्थ होता है, जिसे रोहिणी नक्षत्र प्रिय हो।

चन्द्रमा – इस नाम का अर्थ काफी साफ हैं। इसका मतलब होता है शीतल और मनभावन।

ग्लौ – ग्लौ नाम का अर्थ होता है तेजस्वी, ज्योतिर्मय।

सुधांशु – इस नाम का मतलब होता है अमृत-प्रकाश वाले

द्विजराज –  इस नाम का मतलब ब्राह्मणों के राजा होता है

शीतांशु – शीतांशु नाम का मतलब शीतल किरणों से युक्त होता है।

कुमारगुरु –  कुमारगुरु नाम का मतलब होता है देवसेनापति कार्तिकेय के गुरु।

हिमांशु – हिमांशि नाम का मतलब होता है हिम के समान निर्मल।

निशापति – रात्रि के अधिपति को निशापति कहते हैं।

कलानिधि – सोलह कलाओं के स्वामी को कलानिधि कहते हैं।

इन विधियों से करें चंद्र देव को प्रसन्न
आपको बता दें कि इन नामों का स्मरण चंद्र दोष को शमन करता है, साथ ही जीवन में मानसिक सुकून और स्थिरता लाता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा दुर्बल है, या आप मानसिक शांति पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को सोमवार के दिन जरूर करें। जैसे- सफेद वस्त्र पहनें और सुगंधित इत्र लगाएं। इसके साथ ही शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें और सफेद मिठाई, चावल, और दूध का दान करें। यही नहीं, चंद्रमा को अर्घ्य दें और 'ॐ चन्द्राय नमः' या 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जाप करें। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed