फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chaitra Purnima 2023 Date Special Remedies For Wealth Purnima KE Upay

Chaitra Purnima 2023 Upay: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Wed, 05 Apr 2023 11:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 05 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

Chaitra Purnima 2023 Date Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि किसी भी माह का आखिरी दिन होता है। चैत्र माह की पूर्णिमा 5 अप्रैल 2023 को है।

विज्ञापन
Chaitra Purnima 2023 Date Special Remedies For Wealth Purnima KE Upay
Chaitra Purnima 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chaitra Purnima 2023 Date Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि किसी भी माह का आखिरी दिन होता है। चैत्र माह की पूर्णिमा 5 अप्रैल 2023 को है। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और देवी-देवताओं की पूजा करना काफी शुभ माना गया है। किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने जीवन में सुख समृद्धि आती है। चैत्र पूर्णिमा के उपाय इस प्रकार हैं- 

विज्ञापन


चैत्र पूर्णिमा 2023 तिथि 
पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल 2023 को सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर हो रही है। वहीं अगले दिन 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का महत्व होता है, इसलिए इसी दिन चांद को अर्घ्य भी दिया जाएगा और व्रत रखा जाएगा, लेकिन उदयातिथि 6 अप्रैल को प्राप्त हो रही है इसलिए 2023 को पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा। इसी दिन हनुमान जयंती भी है। 
विज्ञापन


चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय

  • चैत्र पूर्णिमा के दिन माता की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ में सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं और जल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन रात्रि में माता लक्ष्मी को खीर या कोई सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से जातक का घर धन-धान्य से भरा रहता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन उन्हें 11 कौड़ियां अर्पित करें और हल्दी का तिलक लगाएं। फिर इसके अगले दिन कौड़ियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में बरकत होती है।  
  • वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर करने के लिए भी पूर्णिमा तिथि बेहद खास होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी साथ मिलकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।   
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed