बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित, करेंगे ये उपाय फिर खुल जाएंगे सौभाग्य के सभी रास्ते
शास्त्रों में बुधवार का दिन गणेशजी का माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध संबंधित कोई दोष होता तो इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी दूर हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी वार किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होते हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर वार के अनुसार कुछ उपाय या पूजा पाठ किया जाय तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है। शुभ कार्य की शुरुआत इनकी पूजा से ही होती है। शास्त्रों में बुधवार का दिन गणेशजी का माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध संबंधित कोई दोष होता तो इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी दूर हो जाएगी।
बुधवार के उपाय
- बुधवार के दिन सुबह-सुबह स्नानादि करने के बाद भगवान गणेश से जुड़े मंत्रों का जाप अवश्य करें। श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।
- बुधवार के दिन आप गणेशजी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
- बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है और यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।
- बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। यदि आप सप्ताह के हर एक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।
- यदि कोई व्यक्ति बुध दोष से पीड़ित है तो उसे मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। रोजाना ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करें।
- परेशानियों से निजात पाने के लिए और घर में उन्नति के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। इससे भगवान गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें,इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं कार्यों में सफलता मिलेगी।
- भगवान गणेश को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है।
- मानसिक शांति के लिए बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे तनाव और मानिसक कष्ट दूर होता है। साथ ही ये उपाय बुद्धि तेज भी करता है।
भगवान गणेश की उपासना के मंत्र
भगवान गणेश की आराधना और हर एक मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कुछ विशेष मंत्र काफी प्रभावी माने जाते हैं।
ॐ गं गणपतये नमः
'ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'
'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'
ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।