{"_id":"667badc4003e13e60407732b","slug":"budhwar-ke-upay-tips-follow-these-ganesh-tips-to-avoid-budh-dosh-news-in-hindi-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें यह उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें यह उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत
Wed, 26 Jun 2024 11:27 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
गणेशजी को सुख समृद्धि और बुद्धि प्रदान करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति की पूजा-अर्चना करने से सभी काम बिना बाधा के पूरे होते हैं। भगवान गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इनकी पूजा से ही होती है। जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष हो है अथवा जो शारीरिक,आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं वे लोग इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ धार्मिक उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी गणेशजी की कृपा से दूर हो जाएगी।
गणेश मंदिर जाएं
बुधवार के दिन आप गणेशजी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा जब तक करें तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो। ऐसा करने से भगवान गणेश आप पर प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूरी करेंगे।
हरे रंग का इस्तेमाल करें
मान्यता है कि बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है और यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।
विज्ञापन
दूर्वा अर्पित करें
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेशजी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।
गाय को हरा चारा खिलाएं
जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। घर में आर्थिक उन्नति होगी और सदैव देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
सिंदूर चढ़ाएं
गणपति की कृपा पाने के लिए बुधवार को पूजा करते समय ध्यान रखें कि भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें, इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं कार्यों में सफलता मिलेगी।
लड्डू का भोग लगाएं
भगवान गणेश को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
शमी पत्र अर्पित करें
मानसिक शांति के लिए बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे तनाव और मानसिक कष्ट दूर होता है। साथ ही ये उपाय बुद्धि तेज भी करता है।
मंत्र जप करें
श्रीगणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।