फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   benefits of om chanting

ओम मंत्र जप करने के यह फायदे नहीं जानते होंगे आप

Sun, 10 May 2015 08:50 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
benefits of om chanting

सृष्टि के आरंभ में एक ध्वनि गूंजी ओम और पूरे ब्रह्माण्ड में इसकी गूंज फैल गयी। पुराणों में ऐसी कथा मिलती है कि इसी शब्द से भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा प्रकट हुए। इसलिए ओम को सभी मंत्रों का बीज मंत्र और ध्वनियों एवं शब्दों की जननी कहा जाता है।

विज्ञापन


ओम शब्द अ उ, म तथा चंद्र से मिलकर बना है। इस मंत्र के विषय में कहा जाता है कि, ओम शब्द के नियमित उच्चारण मात्र से शरीर में मौजूद आत्मा जागृत हो जाती है और रोग एवं तनाव से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


इसलिए धर्म गुरू ओम का जप करने की सलाह देते हैं। जबकि वास्तुविदों का मानना है कि ओम के प्रयोग से घर में मौजूद वास्तु दोषों को भी दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम मंत्र के जप का फायदा

benefits of om chanting

ओम मंत्र को ब्रह्माण्ड का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि ओम में त्रिदेवों का वास होता है इसलिए सभी मंत्रों से पहले इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है जैसे ओम नमो भगवते वासुदेव, ओम नमः शिवाय।

आध्यात्मिक दृष्टि से यह माना जाता है कि नियमित ओम मंत्र का जप किया जाए तो व्यक्ति का तन मन शुद्घ रहता है और मानसिक शांति मिलती है। ओम मंत्र के जप से मनुष्य ईश्वर के करीब पहुंचता है और मुक्ति पाने का अधिकारी बन जाता है।

ओम मंत्र के जप का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे मन में आने वाले अनजाने भय दूर हो जाते हैं और व्यक्ति में साहस और लक्ष्य प्राप्ति का उत्साह बढ़ जाता है।

ओम मंत्र के जप से बांझपन में लाभ

benefits of om chanting

विज्ञान और चिकित्सकीय परीक्षणों से भी ओम मंत्र के जप को बड़ा ही लाभप्रद माना गया है। रिसर्च एंड इंस्टीट्‌यूट ऑफ न्यूरो साइंस के प्रमुख प्रोफ़ेसर जे. मार्गन और उनके सहयोगियों ने सात वर्ष तक 'ओम' मंत्र के प्रभावों का अध्ययन किया।

अपने अध्ययन में उन्होंने पाया कि ओम मंत्र के जप से हृदय एवं मस्तिष्क रोग से गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्तियों को बहुत ही लाभ मिला। ओम मंत्र का उच्चारण शरीर में मौजूद कई मृत कोशिकाओं को पुनः जीवित कर देता है जिससे गंभीर से गंभीर रोंगों में भी यह बड़ा लाभप्रद होता है।

हारवर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर हारबर्ट बेन्सन ने एक शोध में यह बताया कि एड्स की बीमारी में भी ओम का जप फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसके जप से बांझपन की समस्या भी दूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed