फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   benefits of aarti pujan

पूजा के बाद आरती क्यों होती है और जानिए आरती करने के क्या हैं लाभ

Fri, 01 May 2015 03:07 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
benefits of aarti pujan

हिन्दू धर्म का एक सामान्य नियम है कि जब भी किसी देवी देवता की पूजा होती है चाहे वह भगवान विष्णु की हो या लक्ष्मी की अथवा शिव पार्वती की हर पूजा के बाद या यूं कहें कि पूजा समापन आरती के साथ होता है।

विज्ञापन


आरती में देवी-देवताओं का नाम का गुणगान और उनका ध्यान किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह माना जाता है कि आरती में जो धंद और लय के साथ जो गायन विधि से देवी-देवताओं का ध्यान किया जाता है उससे संबंधित देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी यह बताता है कि आरती करना बड़ा ही फायदेमंद होता है। और सबसे खास बात है आरती में प्रयोग होने वाली सामग्री और आरती का तरीका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के इन फायदों में छुपा है आरती का रहस्य

benefits of aarti pujan

आरती करते हुए मन में ऐसी भावना होनी चाहिए, मानो वह पंच प्राणों की सहायता से ईश्वर की आरती उतार रहा हो। घी की ज्योति याचक की आत्मा की ज्योति का प्रतीक मानी जाती है। एक पात्र में शुद्ध घी लेकर उसमें विषम संख्या (जैसे तीन, पांच या सात) में बत्तियां जलाकर आरती की जाती है। कपूर से भी आरती कर सकते हैं।

सामान्य तौर पर पांच बत्तियों से आरती की जाती है। आरती की थाली या दीपक ( या सहस्त्र दीप) को इष्ट देव की मूर्ति के समक्ष ऊपर से नीचे गोलाकार घुमाया जाता है। घुमाने की प्रक्रिया में जो वृत बनता है, उसे ओम के स्वरूप की तरह होना चाहिए।

आरती के दीपक को उपस्थित भक्त समूह में घुमाया जाता है, लोग अपने दोनों हाथों को नीचे को उल्टा कर जोड़ लेते हैं। आरती को घुमा कर अपने मस्तक को लगाते हैं। जिसका उद्देश्य ईश्वर के प्रति अपना समर्पण और प्रेम जताना होता है।

आरती की थाल का महत्व

benefits of aarti pujan

आरती का थाल पीतल, तांबे, चांदी या सोने का हो सकता है। दीपक धातु, गीली मिट्टी या गुंथे हुए आटे का होता है। ये दीपक गोल या पंचमुखी, सप्तमुखी अथवा अधिक भी हो सकते हैं। इसे तेल या शुद्ध घी के जरिए रुई की बत्ती से जलाया गया होता है।

आरती दीपकों में घी का उपयोग कर सकते हैं। आरती में जल से भरे कलश, नारियल, मुद्रा, तांबे के सिक्के के अलावा नदियों के जल का उपयोग किया जाता है।

तांबे में सात्विक लहरें उत्पन्न करने की क्षमता अन्य धातुओं की अपेक्षा अधिक होती है। तुलसी में वातावरण को शुद्ध करने की क्षमता अधिक होती है। तुलसी चरणामृत में प्रसाद के रूप में भी रखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed